{"_id":"68bc442bd0574b5975099a36","slug":"astrology-is-the-eye-of-the-vedas-dr-hs-rawat-meerut-news-c-72-1-mct1012-140052-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदों की नेत्र ज्योति है ज्योतिष : डॉ. एचएस रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदों की नेत्र ज्योति है ज्योतिष : डॉ. एचएस रावत
विज्ञापन
आईआईएम टी यूनिवर्सिटी गंगानगर में कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी शुरू हुआ है। शनिवार को दीक्षारंभ कार्यक्
- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी की स्थापना की गई है। शनिवार को दीक्षारंभ संस्कार कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य व धर्मगुरु डॉ. एचएस रावत ने ज्योतिष से संबंधित सवालों और शंकाओं का दूर किया। उन्होंने ज्योतिष को वेदों की नेत्र ज्योति बताया। शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ की गई।
कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी दुनिया का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जहां कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी की स्थापना की गई है। उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों से ज्योतिष विषय को पढ़ने और सीखने की अपील की। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी से शिक्षित होकर छात्र ज्योतिष का प्रामाणिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी की डीन ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी ने बताया कि डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन कोर्स के साथ कॉलेज ऑफ एस्ट्रोलॉजी की शुरुआत की गई है। एक सप्ताह के भीतर ज्योतिष की ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास शुरु कर दी जाएंगी। इस मौके पर कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश, निदेशक प्रशासन डॉ. संदीप कुमार और डीन एक्टिविटी डॉ. लखविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।