फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assets worth crores saved due to the diligence of the fire department

Meerut News: अग्निशमन विभाग की कर्मठता से बचीं करोड़ों की संपत्तियां

Thu, 04 May 2023 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Assets worth crores saved due to the diligence of the fire department
मेरठ। अग्निशमन विभाग अपनी तत्परता और कर्मठता के लिए जाना जाता है। विभाग के जुझारूपन का ही नतीजा है कि पिछले एक साल में मेरठ में सौ से ज्यादा जगह लगी आग पर विभाग ने काबू पाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति बचाई। साथ ही आग में फंसे कई लोगों की जान बचाई। विक्टोरिया पार्क अग्निकांड अग्निशमन विभाग की कर्मठता की नजीर है जिसमें आग पर काबू पाकर कई लोगों की जान बचाई गई थी।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में फायर विभाग ने आग से बचने के लिए बड़ी-बड़ी फैक्टरियों और कंपनियों में जाकर अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे आग लगने पर इन यंत्रों का इस्तेमाल कर जल्द बचाव किया जा सके। इसके अलावा आग से बचाने के लिए टिप्स भी समय-समय पर दमकल कर्मियों को ट्रेनिंग के माध्यम से दिए जाते हैं।
विज्ञापन


सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि जहां भी आग की सूचना मिलती है, तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई जाती है। एक साल के अन्दर करोड़ों रुपये की संपत्ति को दमकल कर्मियों ने समय पर मौके पर पहुंचकर बचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाधाओं के बाद भी पूरी लगन



मेरठ। शहर की तंग गलियों के बीच लगातार बढ़ रहीं बहुमंजिला इमारतें अग्निशमन विभाग के काम में बाधा पहुंचाती हैं। आग लगने की स्थिति में इन तंग गलियों में दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच पातीं। इसके बावजूद विभाग अपने काम से पीछे नहीं हटता और पूरी लगन से बचाव कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed