फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   assests of mannu kabadi now in police custidy

सोतीगंज के शातिर मन्नू कबाड़ी की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 17 Jul 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
assests of mannu kabadi now in police custidy
सोतीगंज के मन्नू कबाड़ी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ियों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज के मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन कबाड़ी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क की। पुलिस ने बताया कि मन्नू ने मुंडाली क्षेत्र के कुंढ़ला गांव में तीन हजार गज का प्लाट खरीदा था। पुलिस ने पहले मुनादी कराई और फिर प्रशासन का आदेश प्लाट की दीवार पर चस्पा करा दिया। कबाड़ी पर गैंगस्टर 14(ए) के तहत यह कार्रवाई की गई है।
सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों की पुलिस ने सूची बनाई है, लेकिन दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी इन कबाड़ियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी क्योंकि कई कबाड़ियों से पुलिस की दोस्ती थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले अवैध काम करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाकर लाइन में भेजा और अब कबाड़ियों पर कार्रवाई शुरू कराई। तीन दिन से पुलिस कबाड़ियों के यहां दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ढोल बाजे लेकर मुंडाली के कुंढला गांव में पहुंची और यहां संपत्ति कुर्क की। बताया गया कि दूध की डेयरी की आड़ में प्लाट में चोरी के वाहन काटने का काम चलता था। पुलिस का दावा है कि मन्नू ने चोरी और लूट के वाहन सोतीगंज में काटकर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। कुर्क संपत्ति में प्लाट (कीमत करीब 95 लाख), अनुबंधित बस (10 लाख), बाइक (75 हजार), स्कूटी (65 हजार) शामिल है। पुलिस की लिखा पढ़ी में बताया गया है कि यह कार्रवाई करीब दो माह से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसद में गूंजा था सोतीगंज का मामला
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कई बार सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन कटने की बात संसद में कह चुके हैं। एक साल पहले सांसद ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सोतीगंज के कई कबाड़ियों के नाम लिखकर भेजे थे। इस पर मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। सदर बाजार के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिनेश चंद ने पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से मन्नू जेल में बंद है। मन्नू के आलीशान मकान को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। सोतीगंज और पटेल नगर में मन्नू के दो मकान बताए गए हैं।
अगला नंबर किसका?
सोतीगंज में कार्रवाई के लिए मन्नू के बाद अगला नंबर किसका है? अब इस सवाल का जवाब ढूंढा जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज के तीन सगे भाई शातिर कबाड़ी गददू, मोहसिन और जिशान उर्फ पव्वा ने भी चोरी और लूट के वाहन काटकर अवैध संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने उनके खिलाफ भी सुबूत ढूंढकर कार्रवाई करने की तैयारी कर दी। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इन कबाड़ियों का नाम बताने से बच रही है।

---
मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन के बाद चोरी और लूट के वाहन काटने वाले अन्य कबाड़ियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति की जांच हो रही है। सोतीगंज के अन्य कबाड़ियों की भी जांच चल रही है।
-प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed