{"_id":"6a2c36d9e63db27db101ef8f","slug":"assault-on-youth-followed-by-attack-inside-the-house-one-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112653-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक से मारपीट के बाद घर में घुसकर हमला, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक से मारपीट के बाद घर में घुसकर हमला, एक घायल
विज्ञापन
- नवाबगढ़ी में बाग ठेकेदार समेत तीन लोगों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के नवाबगढ़ी गांव में युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाग ठेकेदार और उसके साथियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें युवक का बड़ा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
नवाबगढ़ी निवासी तालिब पुत्र रहीसुद्दीन ने बताया कि उसका छोटा भाई समद दुकान से सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी कामिल ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। समद किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद कामिल अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
घर पर मौजूद बड़े भाई मोनिस ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मोनिस घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया। तालिब ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।