{"_id":"6aea0c07e2b5f6124402bfd8","slug":"assault-and-stone-pelting-in-panchli-khurd-over-a-personal-feud-and-financial-dispute-seven-arrested-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109335-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांचली खुर्द में रंजिश और लेनदेन में मारपीट-पत्थरबाजी, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांचली खुर्द में रंजिश और लेनदेन में मारपीट-पत्थरबाजी, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द में मंगलवार को शिव मंदिर के पास पुरानी मुकदमेबाजी और पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर अपनी तरफ से उनके खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव पांचली निवासी रामवीर और मनोज पक्ष के बीच मंगलवार की सुबह पुरानी मुकदमेबाजी और पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। इस घटना का कुछ व्यक्तियों ने बीच बचाव करवा दिया। दोपहर के बाद दोनों पक्ष फिर से अपने-अपने घरों के बाहर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। पथराव और मारपीट के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर थाना जानी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से लड़ रहे दोनों पक्षों के सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रामवीर पक्ष से रामवीर, वीरेश्वर, अंकित चपराना, हरेंद्र और मनोज पक्ष से मनोज, कुलदीप, हैप्पी को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।