{"_id":"6adb819a12a0252ad100e753","slug":"assault-after-breaking-into-a-house-fir-registered-against-four-named-accused-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114015-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर मारपीट, चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर मारपीट, चार नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला बेलदारान में एक युवक और उसके चचेरे भाई के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घायलों का मेडिकल भी कराया गया।
मंगलवार की रात दिलशाद अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी पड़ोसियों जावेद और परवेज ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर दिलशाद घर के अंदर चला गया।आरोप है कि जावेद, परवेज, नाज़मा और पिता सफी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने दिलशाद और उसके चचेरे भाई शाहीन को पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दिलशाद की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -