फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   asp Hapur investigate coffin cases

अब बागपत के कफन प्रकरण की जांच करेंगे एएसपी हापुड़

Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
asp Hapur investigate coffin cases
कफन चोरी प्रकरण की जांच अब एएसपी हापुड़ करेंगे
विज्ञापन

मेरठ। जनपद बागपत के कफन चोरी प्रकरण में बड़ौत पुलिस की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दरअसल, बड़ौत पुलिस के आरोपों से घिरने के बाद जांच एएसपी बागपत को सौपी गई थी। शुक्रवार को आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने जांच जनपद के बाहर के किसी अधिकारी से कराने का निर्णय लेते हुए इसका दायित्व हापुड़ एएसपी को सौंप दिया।
बड़ौत पुलिस ने आठ मई को प्रेसवार्ता कर कफन चोरी प्रकरण का खुलासा किया था। पुलिस ने क्षेत्र के बड़े कपड़ा व्यापारी प्रवीण कुमार जैन सहित सात लोगों को जेल भेज खुद की पीठ थपथपाई थी। पुलिस के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बृहस्पतिवार को व्यापारी की पत्नी जयश्री बड़ौत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा और भाजपा नेता आनंद जैन के साथ एडीजी राजीव सभरवाल से मिली और खुलासे पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने मामले की जांच एएसपी बागपत से कराने का निर्णय लिया। 24 घंटे भी नही बीत पाए थे कि शुक्रवार को आईजी प्रवीण कुमार ने मामले को लेकर गंभीरता दिखाते हुए जांच हापुड़ एएसपी सर्वेश मिश्र को सौप दी। चर्चा है कि कुछ भाजपा नेताओं ने बागपत जनपद के अफसर से जांच कराने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने जांच प्रभावित होने की आशंका भी जाहिर की थी। साथ ही इस मामले में शासन स्तर से भी संज्ञान लिया जा रहा है। इसे देखते हुए हापुड़ के एएसपी को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed