फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   asora family

अरोड़ा फैमिली के मकान में चोरी की चर्चा फैली

Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 11 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
asora family
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 रघुकुल विहार में सामूहिक आत्महत्या को अंजाम देने वाले श्रीमोहन अरोड़ा के घर सोमवार को चोरी होने की चर्चा फैल गई। टीपी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रीमोहन के रिश्तेदारों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में जांच की। पुलिस का दावा है कि मकान का सामान सुरक्षित था, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि लॉक क्यों और किसने खोला। इसके पीछे मकसद क्या था।
विज्ञापन

रघुकुल विहार कालोनी की गली नंबर एक में सात अक्तूबर की सुबह स्पेयर पार्ट्स कारोबारी श्रीमोहन अरोड़ा ने पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पोते के साथ आत्महत्या कर ली थी। जांच पड़ताल के बाद श्रीमोहन के बडे़ भाई हरिमोहन के परिजन मकान के कमरे का लॉक लगाकर अपने घर शास्त्रीनगर चले गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य गेट का ताला तो लगा था। लेकिन आंगन में मकान के अंदर कमरे में जाने वाला दरवाजा कुछ खुला था, जिसे देख लोगों को शक हुआ। घर में लाखों का माल भरा था। ऐसे में मकान में चोरी की चर्चा फैल गई। सूचना पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने हरिमोहन और अन्य परिजनों को बुलाकर मकान की जांच की। एसओ टीपी नगर हंसराज भदौरिया के अनुसार मकान के अंदर सभी सामान सुरक्षित था। चोरी नहीं हुई थी। पुलिस ने परिजनों से मकान पर दूसरे लॉक लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठ रहे सवाल
कमरे का लॉक खुला मिलने पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस कह रही है कि चोरी नहीं हुई। लेकिन सवाल है कि लॉक क्यों खोला गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई घर में घुसकर कोई चीज हासिल करना चाहता हो। हालांकि फोरेंसिक टीम पहले ही मकान से फिंगर प्रिंट और तमाम सुबूत ले चुकी है।


चाबी को लेकर मतभेद
एसओ टीपी नगर हंसराज भदौरिया का कहना है कि मकान की चाबी को लेकर अरोड़ा फैमिली के रिश्तेदारों में आपसी मतभेद हैं। वह चाहते हैं कि मकान की चाबी पुलिस अपने पास रखे। संभवत: इसी वजह से लॉक खोला गया। सुबह फैमिली के एक रिश्तेदार कॉलोनी के कुछ लोगाें के साथ उनसे मिलने भी आए थे। वह पुलिस की मौजूदगी में मकान की चाबी लेकर मकान की सफाई कराने की बात कर रहे थे। उनकी बातों से लगा कि वह चाहते है कि अरोड़ा फैमिली के बंद मकान की चाबी पुलिस के पास रहे। लेकिन यह परिवार का पर्सनल मैटर है। पुलिस चाबी नहीं लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed