फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asmita League will bring forward talented women athletes

Meerut News: अस्मिता लीग से आगे आएंगी प्रतिभाशाली महिला एथलीट

Thu, 13 Nov 2025 08:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 13 Nov 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Asmita League will bring forward talented women athletes
साईं की और से सुभारती विश्वविद्यालय में 18 नवंबर से होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

12 से 16 वर्ष की महिला खिलाड़ी कर सकेंगी प्रतिभाग
चयनित खिलाड़ियों को साईकैंप में दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। महिला एथलीट को आगे बढ़ाने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अस्मिमा महिला लीग का आयोजन 18 नवंबर को कराया जाएगा। यह सुभारती विवि के खेल मैदान पर होगी। इसमें 12 से 16 वर्ष की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी का चयन खेल मंत्रालय की ओर से साई कैंप में प्रशिक्षण के लिए भी किया जा सकता है।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 से स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया ( साई ) की ओर से इसका आयोजन होता है। मेरठ में 18 को यह प्रतियोगिता होगी। इसमें 12 से 16 वर्ष तक की महिला खिलाडी भाग ले सकतीं हैं, जिनको दो ग्रुपों अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में प्रतिभाग करना होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाडियों का चयन होगा।चयनित महिला एथलीटों को सरकार का खेल मंत्रालय सुविधा और प्रशिक्षण पर विचार करेगा।
विज्ञापन

अंडर 14 में बालिका के लिए 3 स्पर्धाएं होंगी। जिसमे ट्रायथलान ए, बी और सी शामिल होंगे। ट्रायथलान ए में 60 मीटर स्प्रिंट, लॉंग जंप व स्टैंडिंग हाई जंप होंगे। ट्रायथलान बी में 60 मीटर स्प्रिंट, लॉंग जंप व बैक थ्रो स्पर्धा होगी। ट्रायथलान सी में 60 मीटर स्प्रिंट, लॉंग जंप और 600 मीटर रन शमिल हैं। 5 मीटर रनवे से किड्स जेवलिन थ्रो भी आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 16 आयु वर्ग में 60 मीटर स्प्रिंट, 600 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉंग जंप, 1 किग्रा डिस्कस थ्रो, गोला फेंक 3 किग्रा और जेवलिन थ्रो (10 मीटर रनवे व 500 ग्राम) शामिल है। प्रतियोगिता की ऑनलाइन एंट्री जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट WWW.DAASPORT.COM के माध्यम से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed