फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aslam murder case: Three shooters caught in encounter in Delhi Crime Branch

असलम हत्याकांड: कारोबारी के हत्यारों से दिल्ली क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, पैर में गोली मारकर पकड़े तीन शूटर

Sat, 14 Feb 2026 10:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 14 Feb 2026 10:12 AM IST
सार

Meerut news: जैदी फार्म में छह फरवरी को स्क्रैप कारोबारी असलम की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्यारों की लोकेशन देहरादून आई, तो पुलिस ने वहां डेरा डाल लिया। लेकिन वे चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए। तीनों शूटरों के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Aslam murder case: Three shooters caught in encounter in Delhi Crime Branch
असलम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म में स्क्रैप कारोबारी असलम की हत्या करने वाले तीन शूटरों असद (36), आमिर उर्फ हुसैन (24) और आहिल उर्फ जव्वाद (22) को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल तीनों शूटरों के पास से तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद हुए। 25-25 हजार रुपये के इनामी तीनों शूटरों को बी- वारंट के तहत मेरठ लाया जाएगा।
विज्ञापन

Aslam murder case: Three shooters caught in encounter in Delhi Crime Branch
हत्या के आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम को सूचना मिली कि मेरठ में हुई असलम की हत्या में वांछित गैंगस्टर असद अपने साथियों के साथ दिल्ली में आया है। पुलिस की टीम ने मेट्रो पिलर नंबर पी-187, वजीराबाद के पास घेराबंदी कर उस्मानपुर (यमुना खादर रोड) के पास मुठभेड़ के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर लिया। शूटरों की मोटरसाइकिल भी चोरी की पाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ पुलिस हाथ मलती रह गई
मुठभेड़ में गिरफ्तार असद समेत तीनों शूटर असलम हत्याकांड में नामजद हैं। सीसीटीवी फुटेज में तीनों स्कूटी से हत्याकांड को अंजाम देकर भागते दिखाई दिए थे। तीनों ने मेरठ पुलिस को गुमराह किया। सर्विलांस पर इनकी लोकेशन मुजफ्फरनगर फिर सहारनपुर और बाद में देहरादून पाई गई थी। मेरठ पुलिस देहरादून में डेरा डाले रही। इधर, तीनों दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तीनों को दबोच लिया और मेरठ पुलिस हाथ मलती रह गई।
 
विज्ञापन

ये है मामला
बीती छह फरवरी को नौचंदी थाने से करीब 50 मीटर दूरी पर जैदी फार्म गली नंबर के बाहर दो स्कूटी पर सवार हमलावरों ने शाम करीब चार बजे सरेआम स्क्रैप कारोबारी असलम (35) की हत्या कर दी थी। उसके साथी शोएब (22) को गोली मारकर घायल कर दिया था। असलम करीब डेढ़ साल पहले हुई अरशद की हत्या में कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया था। 
 

नौचंदी थाने में असलम हत्याकांड में पिता इमरान की तहरीर पर आहद, असद, रिहान, तारिक, राशिद, शमी, इस्माइल, समीर उर्फ मोटा बवानिया, अमीर अहमद, चंदन व आमना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद आमिर उर्फ हुसैन और आहिल उर्फ जव्वाद के नाम सामने आए थे। एसएसपी की ओर से असद, आहद, आमिर उर्फ़ हुसैन और आहिल उर्फ जव्वाद पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस हत्याकांड में पुलिस अभी केवल समीर को ही पकड़ सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed