फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asif Bharti and his brother Imran arrested in Shahvez murder case

Meerut News: शाहवेज की हत्या मामले में आसिफ भारती और उसका भाई इमरान गिरफ्तार

Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Asif Bharti and his brother Imran arrested in Shahvez murder case
शाहवेज की हत्या मामले में आसिफ भारती और उसका भाई इमरान गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट दिव्यांग युवक शाहवेज की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले आसिफ भारती और उसके भाई इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं, हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनके घरों पर भी ताला लगा हुआ है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नीचा सद्दीकनगर निवासी खालिद ने मंगलवार दोपहर को मकान के विवाद में छोटे भाई मुतालिब को गोली मार दी गई थी। यहां खड़े पड़ोसी दिव्यांग शाहवेज के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि गोली की बात सुनकर वह हंसने लगा। इस पर घायल के रिश्तेदार भाइयों ने बंधक बनाकर उसे लाठी-डंडों से पीटा। उपचार के दौरान दिव्यांग की मौत हो गई थी। मृतक की मां नबीबन की तहरीर पर पुलिस ने इमरान और उनके सगे भाई भाजपा कार्यकर्ता आसिफ भारती, टोनी और जुबैर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गमगीन माहौल में शाम को शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस टोनी और जुबैर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगी हुई हैं। सभी अपने-अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, छोटे भाई मतालिब को गोली मारने वाला आरोपी खालिद फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed