एशियन गेम्स: मेरठ की बेटियों ने चीन में लहराया तिरंगा, पारुल-अन्नू के गांवों में खुशी का माहौल, परिजन हुए गदगद
Asian Games 2023 : मेरठ की बेटी पारुल चौधरी का चीन में जलवा बरकरार है। पारुल चौधरी ने आज यानी मंगलवार को स्वर्ण पदक झटका है। पारुल के बाद अन्नू ने भी स्वर्ण पदक जीता लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अद्भुत, अविस्मरणीय, ऐतिहासिक... मंगलवार को मेरठ का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। मेरठ की दो बेटियों ने चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर क्रांतिधरा के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। दौराला के इकलौता गांव की पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में और सरधना के बहादरपुर गांव की अन्नू रानी ने अपने चौथे प्रयास में 62.92 मीटर भाला फेंककर सोना जीता।
अन्नू रानी के लिए एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता उन्हें डेढ़ लाख रुपये का भाला दिलाने में असमर्थ थे। अन्नू को पहला भाला 2500 रुपये में दिलाया गया था। इसके बाद अन्नू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कामयाबी हासिल की। गांव की पगडंडियों से शुरू हुआ उनका सफर स्वर्णिम रहा है। मंगलवार को सोने का तमगा जीतने के बाद वीडियो कॉल पर जब अन्नू ने अपनी मां मुन्नी देवी और भाई उपेंद्र को गोल्ड मेडल जीतने की जानकारी दी तो बेटी की उपलब्धि पर मां के आंसू छलक पड़े।
चीन के हांगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में मेरठ की एथलीट बेटी पारुल चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोने पर कब्जा किया है। मंगलवार को पारुल ने पांच हजार मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को पारुल ने 3000 मीटर में रजत पदक जीता था।
पारुल चौधरी के बाद अन्नू रानी ने भी इतिहास रच दिया है। एशियाड की महिलाओं की भाला-फेंक स्पर्धा में अन्नू ने स्वर्ण जीता है। अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता।
यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर दौड़े लोग
मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव इकलौता निवासी पारुल चौधरी प्राथमिक प्रशिक्षण कैलाश प्रकाश स्टेडियम में लिया है। उनके कोच रहे कोच गौरव ने बताया पारुल ने दो माह पहले ही थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था, जबकि 2018 एशियन गेम्स में भी पारुल पदक जीत चुकी हैं। वहीं, पारुल दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय
साथी खिलाड़ियों में जश्न
चीन में चल रहे एशियन गेम्स में पारुल चौधरी के स्वर्ण पदक जीतने की खबर जैसे ही स्टेडियम पहुंची तो वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पारुल के साथ अभ्यास करने वाले साथी खिलाड़ियों ने स्टेडियम में मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।