फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के देसी छोरे ने विरोधियों को 'गोल्ड' से दिया जवाब, जर्काता जाने से पहले उठ रहे थे ये सवाल

Tue, 21 Aug 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 21 Aug 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: NRAI raised the question of shooter Saurabh Chaudhary before reaching Jakarta
सौरभ चौधरी

इंडोनेशिया में चल रहे एशियाड खेलों में गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले शूटर सौरभ चौधरी जर्काता पंहुचने से पहले सवालों के घेरे में आ गए थे। उनके अभ्यास को लेकर नेशनल राइफल एसोसिएशन से उन पर सवाला उठाया था। हालांकि सौरभ ने एनआरएआई को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण दिया था। आगे जानें आखिर 'गोल्डन बॉय' पर क्यों उठाया गया सवाल:-

एनआरएआई ने जर्काता जाने से पहले उठाया था सवाल

Asian Games 2018: NRAI raised the question of shooter Saurabh Chaudhary before reaching Jakarta
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

एशियाई खेलों के लिए टीम में जगह मिलने के बाद सौरभ चौधरी के दिल्ली में अभ्यास पर जूनियर टीम के कोच जसपाल राणा ने एनआरएआई को पत्र लिखकर पूछा था। जूनियर टीम का कैंप भोपाल में चल रहा था, जबकि सौरभ दिल्ली की तुगलकाबाद रेंज में अभ्यास कर रहा था। इसके बाद सौरभ ने पत्र लिखकर स्पष्टीकरण दिया था कि एशियाई खेलों के लिए चयनित खिलाड़ी दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं, इस वजह से वह सीनियर खिलाड़ियों के बीच ही अभ्यास करना चाहता है। 
 

जूनियर टीम भोपाल में लेकिन सौरभ दिल्ली में कर रहे थे प्रैक्टिस

Asian Games 2018: NRAI raised the question of shooter Saurabh Chaudhary before reaching Jakarta
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों जूनियर वर्ल्ड कप की व्यक्तिगत, टीम और मिक्सड डबल में सौरभ चौधरी ने जर्मनी के सुहल में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। इसके बाद ट्रायल हुए और सौरभ का चयन एशियाई खेलों के लिए हुआ। एक से 13 अगस्त तक जूनियर टीम का कैंप मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित साई सेंटर में लगाया गया, जबकि एशियाई खेलों के लिए चयनित स्कवायड का  कैंप दिल्ली की तुगलकाबाद रेंज में लगाया। सौरभ अभ्यास के लिए भोपाल नहीं पहुंचा और तुगलकाबाद में अभ्यास किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र लिखकर दिया था यह जवाब

Asian Games 2018: NRAI raised the question of shooter Saurabh Chaudhary before reaching Jakarta
सौरभ के गांव जश्न मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जूनियर टीम के कोच जसपाल राणा ने नेशनल राइफल एसोसिएशन को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि सौरभ चौधरी अभ्यास के लिए भोपाल नहीं पहुंचा। इस पर सौरभ ने एनआरएआई को पत्र लिखा कि वह चयनित स्कवायड में शामिल है और सीनियर खिलाड़ियों के बीच ही अभ्यास करना चाहता है। इसके बाद सौरभ को दिल्ली में ही अभ्यास की छूट मिली।  
विज्ञापन

कडी मेहनत ने दिलाया सुनहरा तमगा

Asian Games 2018: NRAI raised the question of shooter Saurabh Chaudhary before reaching Jakarta
घर में प्रैक्टिस करता था सौरभ - फोटो : अमर उजाला

सौरभ के संघर्ष की कहानी काफी भावुक कर देने वाली है। उनके भाई के अनुसार कलीना से कुछ किशोर रोजाना शूटिंग के लिए बिनौली जाते थे। मार्च 2015 में किसान जगमोहन सिंह के बेटे सौरभ चौधरी ने शूटिंग सीखने के इच्छा जताई। सर्दी गर्मी हर मौसम में वह रोज 12 किमी का सफर ऑटो से करते हुए कलीना से बिनौली तक जाता रहा और यहां करीब आठ से नौ घंटे तक नियमित अभ्यास करने से वह तपकर कुंदन बन गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed