फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashutosh Jalabhishek of God

बोल बम के साथ भगवान आशुतोष का जलाभिषेक  

Mon, 01 Aug 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Jalabhishek of God
औघड़नाथ मंदिर पर लगी शिवभक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बोल बम और बम बम भोले के उद्घोष के बीच शिवभक्तों और कांवड़ियों ने रविवार दिन भर शिवालयों में त्रयोदशी का जल भगवान आशुतोष को अर्पण किया। वहीं, मध्य रात्रि के बाद से ही कांवड़ियों ने चतुर्दशी का जल चढ़ाना शुरू कर दिया। औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त सोमवार तड़के 4:50 बजे का रहा। सोमवार तड़के आरती के बाद कांवड़ियों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। साथ ही जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


 रविवार सुबह मंदिर के कपाट खुलने पर भगवान की आरती के बाद से ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में त्रयोदशी और हाजिरी का जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों और शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बाबा औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी के अनुसार शिवरात्रि पर सोमवार तड़के 3:45 बजे भगवान की आरती की गई। उसके बाद शिव भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। सुबह करीब पांच बजे से कांवड़ियों ने मुख्य जलाभिषेक करना शुरू किया। उन्होंने कांवड़ियों को छोड़कर अन्य भक्तों से अपील की कि वह कांवड़ियों के साथ जल चढ़ाने के बजाय सोमवार दोपहर एक बजे से जल चढ़ाएं। ताकि व्यवस्था बनी रहे। 
विज्ञापन


सभी लाइनें हो गई फुल
औघड़नाथ
मंदिर पर जलाभिषेक के लिए बैरीकेडिंग की गई थी। रविवार रात 11 बजे से ही कांवड़िये लाइनों में लगना शुरू हो गए थे। मंदिर के बाहर से अंदर मुख्य जलाभिषेक स्थल तक रात्रि दो बजे तक सभी लाइनें फुल हो चुकी थीं। बम बम भोले के उद्घोष से मंदिर गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर हुआ शिवभक्ति से सराबोर
रविवार सुबह से मध्य रात्रि तक छावनी क्षेत्र और शहर की सड़कें शिवभक्ति से सराबोर रहीं। बाबा औघड़नाथ मंदिर के अलावा शहर के अन्य शिवालयों में केसरिया सैलाब उमड़ आया। श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार रविवार मध्य रात्रि तक मंदिर में जलाभिषेक के लिए तीन लाख से ज्यादा कांवड़िये पहुंच चुके थे। अन्य शिवभक्तों की संख्या इससे अलग रही।

मंदिरों पर आस्था का मेला 
बाबा
औघड़नाथ मंदिर, बिल्लवेश्वर महादेव मंदिर सदर, मनोहर नाथ मंदिर सूरजकुंड, नागेश्वर मंदिर दिल्ली रोड आदि सहित शहर के सभी शिवालों के आसपास आस्था का मेला लगा। खासकर बाबा औघड़नाथ मंदिर पर रविवार सुबह से मेला सज गया। भक्तों ने कांवड़ियों की सेवा में भंडारे लगाए। दिन भर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। 

मंदिर कमेटी ने संभाली कमान 
श्री
बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा में कमेटी के पदाधिकारियों सहित 125 कार्यकर्ताओं ने कमान संभाली है। सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के साथ ही भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इनका मानना है कि पांच लाख से कांवड़िये सोमवार दोपहर तक जलभिषेक करेंगे।  

डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी
जगत राज त्रिपाठी और एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने रविवार को बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर कंट्रोल रूम पहुंचकर खासतौर पर जानकारी ली। बताया कि 22 सीसीटीवी कैमरे मंदिर परिसर में लगाए गए हैं। जिनसे चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे।


डीएम और एसएसपी ने जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देशों के साथ कहा कि श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराकर जलाभिषेक कराएं। लाइन गड़बड़ न हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान पुलिस व्यवस्थाओं के प्रभारी एसपी क्राइम अजय सहदेव, एसपी सिटी ओपी सिंह, एडीएम सिटी एसके दूबे, एडीएम वित्त गौरव वर्मा, एसपी ट्रैफिक किरन यादव, नगर मजिस्ट्रेट केशव कुमार, एसीएम प्रथम राकेश कुमार, डीएसपी एलआईयू वीके शर्मा, सीओ पूनम सिरोही, सीओ कैंट सिद्धार्थ मीणा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed