{"_id":"617bcbd929dcb0667f586502","slug":"asha-workers-have-protest-against-cmo-officer-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ ऑफिस पर दुपट्टा बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, खूब हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आशा कार्यकत्रियों ने सीएमओ ऑफिस पर दुपट्टा बांधकर किया विरोध प्रदर्शन, खूब हुई नारेबाजी
Fri, 29 Oct 2021 03:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 Oct 2021 03:54 PM IST
सार
मेरठ में तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस पर दुपट्टा बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में आशा कार्यकत्रियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऑफिस के मुख्य गेट पर दुपट्टा बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ये सभी तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज हैं, मानदेय न मिलने के बावजूद संचारी रोग का सर्वे में भी ड्यूटी लगाई गई है। इससे आशा कार्यकत्रियों का शुक्रवार को गुस्सा बढ़ गया। जिसको लेकर प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सीएमओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं सीएमओ ऑफिस पहुंचे तो उनके सामने भी नारेबाजी हुई। यही नहीं सीएमओ होश में आओ के नारे भी लगाए। वहीं सीएमओ सभी को समझाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश