फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asha worker riding a scooter injured after being hit by an unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार आशा कार्यकर्ता घायल

Fri, 08 May 2026 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Asha worker riding a scooter injured after being hit by an unknown vehicle
परी​क्षितगढ़- सीएचसी पर पीड़ित आशा कार्यकत्री एंबुलेस के इंतजार में दर्द से तड़पती हुई।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मवाना-परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने स्कूटी चालक आशा कार्यकर्ता को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

गांव नासरपुर निवासी आशा पत्नी जनेश परीक्षितगढ़ सीएचसी पर आशा के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपने गांव से परीक्षितगढ़ सीएचसी पर मीटिंग के लिए स्कूटी से आ रही थी। वह मवाना-परीक्षितगढ़-पूठी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आशा कार्यकर्ता को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सात किलोमीटर की दूरी 40 मिनट में तय की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेफर किए जाने के बाद जब परिजनों ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस 108 की सहायता मांगी तो एंबुलेंस सीएचसी से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर बताई गई। एंबुलेंस को इस दूरी को तय करने में 40 मिनट का समय लगा। इस दौरान सीएचसी पर पीड़िता आशा दर्द के मारे तड़पती रही। सीएचसी पर मौजूद लोगों में एंबुलेंस की सेवा को लेकर रोष व्याप्त था। कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रवीन पंवार ने कहा कि पीड़ित महिला को पुलिस सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था। एंबुलेंस 108 लगभग 40 मिनट बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed