फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Asana, pranayama can keep the body healthy

आसन, प्राणायाम से शरीर को रखा जा सकता है स्वस्थ

Mon, 23 Jun 2025 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Asana, pranayama can keep the body healthy
सुनील कैथवास....आर्य समाज थापर नगर में योग पर चर्चा करतीं अपर्णा।
मेरठ। आर्य समाज थापरनगर में रविवारीय सत्संग हुआ। योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चर्चा में योग के विभिन्न आयाम पर प्रकाश डाला गया। राजेश सेठी ने बताया कि वर्तमान में समाज में प्रचलित आसन एवं प्राणायाम योग के अंग है। इनका अभ्यास करते हुए अन्नमय शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन

राजेश सेठी ने बताया कि गीता में भगवान कृष्ण द्वारा निर्देशित किया है। ज्ञान योग एवं कर्म योग महत्व समझना चाहिए। परमात्मा में अपनी बुद्धि समाहित कर अपने समस्त कर्मों को उसको समर्पित कर देना ज्ञान योग है। यह मानव जीवन को सफल एवं सुखी बनाने का मूल मंत्र है। महर्षि पतंजलि द्वारा बताया गया अष्टांग योग उच्च कोटि के साधकों के लिए आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ते हुए आत्मा और परमात्मा को जोड़ने का एकमात्र साधन है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजनोपदेशक अनिल दत्त नादान ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ हुआ। यजमान शिव कुमार भसीन रहे। कार्यक्रम में अजय प्रेमी, करुणा सागर, सुभाष मल्होत्रा, समन आनंद, प्रीति सेठी, भानु बत्रा, अपर्णा अग्रवाल रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्र रक्षा यज्ञ में बताया योग का महत्व
आर्य समाज बुढ़ाना द्वार पर 101 राष्ट्र रक्षा हुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत यजमान इंदिरा राजवंशी और प्रतिभा अग्रवाल रहीं। अध्यक्षता दीपक राज प्रेमी ने की। मुख्य अतिथि योगाचार्य विनोद, रेनू बंसल और पतंजलि से सुनील गर्ग रहे। प्रधान सुशील बंसल ने योग का महत्व बताया। वक्ताओं ने योग का मनुष्य जीवन के लिए महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सोम प्रकाश रस्तोगी, नरेश, योगेश, रुपेश सिंघल, रविंद्र अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संस्कृति में उत्सवों को दिया गया है महत्व
मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर बैंक कला मंच और सिंड परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज माॅल रोड पर सांस्कृतिक उत्सव हुआ। मातृशक्ति वीना पांडेय, मोनिका शर्मा, संतोष शर्मा, ओमवती मित्तल ने मां सरस्वती, भारत माता नटराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सांस्कृतिक उत्सव का प्रारंभ भजन गायिका वीना पांडेय ने गणेश व सरस्वती वंदना के साथ किया।

राजस्थानी कलाकार विजयपाल सांवरिया ने कलबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह नृत्य सीमावर्ती पश्चिमी राजस्थान के सपेरा के उत्सवों में किया जाने वाला नृत्य है। अनुष्का शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर पर देशभक्ति गीत का सुंदर पाठ किया। बैंक कला मंच के कलाकारों अरुण ठाकुर, जागेश्वर, अनुपम, समीर खान, दिनेश गुप्ता, अनिल शर्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संचालन राकेश कुमार जैन सिंड परिवार और भारत भूषण शर्मा ने किया। अध्यक्ष राम मित्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सांस्कृतिक उत्सवों का स्थान सर्वोपरि रहा है। मुख्य अतिथि मंयक अग्रवाल ने संस्कार भारती सिंड परिवार बैंक कलां मंच के कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान अंकित, अनुराग गोयल, अरुण सिंह, जागेश्वर, हरीश, शीलवर्धन, राजीव, मोहन, प्रिंस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed