{"_id":"6042947a8ebc3e8c8e61bb17","slug":"asam-police-in-meerut-meerut-news-mrt5285419182","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम से बांग्लादेश तक गोवंश तस्करी के आरोपियों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम से बांग्लादेश तक गोवंश तस्करी के आरोपियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन 60 फुटा निवासी गोवंश तस्करों की तलाश में असम से आए एएसपी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। लेकिन आरोपी टीम के हाथ नहीं आए। असम पुलिस ने अब मेरठ में ही डेरा डाल दिया है।
असम से आए एएसपी जेआर नाथ और सब इंस्पेक्टर दीप ज्योति कनिता ने अपनी टीम और लिसाड़ी गेट पुलिस को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एएसपी जेआर नाथ ने बताया कि थाना कोकराझार बांग्लादेश और असम के बॉर्डर पर स्थित है। करीब एक माह पूर्व थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने अपने साथियों के नाम अकबर बंजारा और सलमान बताए थे। ये दोनों असम से बांग्लादेश तक गोवंश तस्करी में शामिल रहे हैं।
पूछताछ में पता चला था कि अकबर बंजारा और सलमान मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन के निवासी हैं। तब से इन आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। उनकी लोकेशन समर गार्डन में मिली थी। इसलिए यहां आकर दबिश दी। लेकिन आरोपी अपने घरों पर नहीं मिल पाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसाम पुलिस ने फिलहाल मेरठ में ही डेरा डाल दिया है।