फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As the water level of Ganga decreased, the Tehsildar arrived on the complaint of encroachment on government land.

Meerut News: गंगा का जलस्तर कम होते ही सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार

Mon, 08 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
As the water level of Ganga decreased, the Tehsildar arrived on the complaint of encroachment on government land.
हस्तिनापुर। गंगा नदी का जलस्तर कम होते ही खादर क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतें एक बार फिर सामने आने लगी हैं। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में फतेहपुर प्रेम गांव के ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद तहसीलदार निरंकार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकारी भूमि को चिहिन्त करने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर प्रेम गांव के सतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग 12 ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों से गुहार लगाई थी कि उनके गांव की लगभग एक बीघा ग्राम समाज की भूमि पर कुछ स्थानीय लोग कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर वर्तमान में कब्जा किया गया है। वह पहले उनके खेत हुआ करते थे लेकिन गंगा में बाढ़ आने के कारण भौगोलिक स्थिति बदल गई और अब कुछ लोगों ने अवैध रूप से उस पर कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि कब्जा करने वाले लोग मारपीट पर उतारू हैं। ग्रामीणों ने तहसीलदार से मांग की कि जल्द से जल्द उनके गांव की ग्राम समाज और लगानी जंगल की पैमाइश (भूमि मापन) कराई जाए, ताकि वे उस पर खेती कर सकें और अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार निरंकार सिंह ने रविवार को राजस्व निरीक्षकों के साथ फतेहपुर प्रेम गांव के समीप उस भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जब तक तहसील की टीम सरकारी भूमि को चिन्हित नहीं कर लेती तब तक कोई भी व्यक्ति उस पर अवैध कब्जा या कोई अन्य गतिविधि नहीं करेगा। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed