फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as the Yogi CM becomes, stir in Meerut, check religious places, 62 policemen suspend

योगी के सीएम बनते ही मच गया हड़कंप, धार्मिक स्थलों की जांच शुरू, 62 पुलिसकर्मी नपे

Mon, 20 Mar 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 20 Mar 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
As soon as the Yogi CM becomes, stir in Meerut, check religious places, 62 policemen suspend
police

प्रदेश में नई सरकार बनते ही कानून व्यवस्था को लेकर लखनऊ से सख्त निर्देश दिए गए हैं। शनिवार देररात लखनऊ से जिले के पुुलिस अफसरों को सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने सुबह तक जहां धार्मिक स्थलों की चेकिंग की गई, वहीं रविवार को दिन में पुलिस अफसरों ने जिले में अपराधियों के सत्यापान के लिए भोपू अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


शनिवार रात दो बजे से रविवार सुबह छह बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर और देहात के सभी सीओ और थानेदारों ने धार्मिक स्थलों में चेकिंग की। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मंदिरों के अलावा मस्जिद और मदरसों के बाहर चेकिंग करते हुए आने जाने वाले लोगों से जानकारी ली गई। पुलिस का कहना है कि अवैध असलाह और धारदार हथियार मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके लिए अलग से सभी थानों से पुलिस की दो दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


यह रहे मुख्य स्थान
शहर में सदर बाजार, लालकुर्ती, देहलीगेट, कोतवाली, नौचंदी, सिविल लाइन, मेडिकल, ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इसके अलावा देहात में सरधना, दौराला, हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, माछरा, इंचौली, लावड़, खरखौदा और किठौर में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपू अभियान चलाया
रविवार को एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, सीओ कोतवाली रणविजय सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, सीओ सिविल लाइन रितेश कुमार, एएसपी कैंट सिद्घार्थ, एएसपी मवाना ने अपने-अपने क्षेत्र के इंस्पेक्टरों के साथ अपराधियों के सत्यापन के लिए पांच घंटे का भोपू अभियान चलाया। महिला पुलिस, इंस्पेक्टर और सीओ ने अपराधियों के घर पर पहुंचकर लाउड स्पीकर से पड़ोस के लोगों से कहा कि पड़ोस में रहने वाला अपराधी है। इसकी सभी गतिवधियिों पर नजर रखकर पुलिस को सूचना दें। शहर और देहात में 700 से ज्यादा अपराधियों का सत्यापन किया गया। 

मुख्य मंदिरों के पास सुरक्षा के निर्देश
शहर और देहात के सभी मुख्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सुबह चार बजे से आठ बजे तक थाना स्तर से पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने निर्देश दिए कि यदि किसी भी धार्मिक स्थल के पास चेन लूट, पर्स लूट या छेड़छाड़ की घटना हुई तो सिपाही से लेकर चौकी इंचार्ज तक को सस्पेंड किया जाएगा। 


देर रात 62 सिपाही लाइन हाजिर
प्रदेश में सपा की सरकार बदलते ही पुलिस अफसरों के तेवर बदलने लगे हैं। शुक्रवार को जहां जिले में 26 दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया था। वहीं शनिवार देर रात एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने 62 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। जिन सिपाहियों को शहर और देहात के अलग-अलग थानों से लाइन हाजिर किया गया है, उनमें कई ऐसे है जो प्रभावशाली माने जाते थे। अब एसएसपी के कड़े रुख को देखकर लग रहा है कि जल्द ही कई थानेदार और दरोगा अफसरों की रडार पर आ गए हैं। इसके चलते जल्द ही पुलिस में बदलाव देखने को मिलेगा। एसएसपी के इस कदम के बाद पुलिस की नींद उड़ने लगी है।  शहर और देहात के थानों से भी जानकारी की जा रही है, अफसरों का साफ कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed