फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as the day broke, the temperature rose, the hot wind made us miserable.

Meerut News: दिन निकलते ही चढ़ा पारा, गर्म हवा ने किया बेहाल

Sun, 17 May 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
As soon as the day broke, the temperature rose, the hot wind made us miserable.
मेरठ..कंवलजीत..आज रविवार के दिन भीषण गर्मी के दौरान बेगमपुल की और से गुजरते लोग.......संवाद
- सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 41 पार पहुंचा तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शहर में रविवार को दिन निकलते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन में सबसे अधिक दर्ज किया गया।
मई माह के शुरुआती दो सप्ताह बारिश और आंधी के चलते कम गर्मी के बीत गए। अब मौसम शुष्क होने के कारण अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। आने वाले तीन से चार दिन तक राहत के आसार नहीं हैं और दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा दिखाई दिया। सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। तेज धूप के कारण लोग सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखाई दिए। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे उमस और गर्मी परेशान करेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 दर्ज किया गया। शहर के अंदर गंगानगर में 206, जयभीम नगर में 171, एमआईईटी कॉलेज में 319, पल्लवपुरम में एक्यूआई 265 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed