{"_id":"6761e2c79662e8ac970017d8","slug":"as-soon-as-the-day-broke-the-siege-of-kamal-thakur-sanjay-jain-meerut-news-c-14-1-mrt1004-734951-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिन निकलते ही कमल ठाकुर, संजय जैन की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिन निकलते ही कमल ठाकुर, संजय जैन की घेराबंदी
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा नेता, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष, विश्वकर्मा ग्रुप डायरेक्टर एवं रियल एस्टेट कारोबारी कमल ठाकुर और उनके पार्टनर चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय जैन को दिन निकलते ही आयकर विभाग की टीम ने घेराबंदी कर ली। कमल ठाकुर के दिल्ली रोड स्थित न्यू शंभूनगर, संजय जैन के बागपत रोड स्थित कमलानगर में आवास और मेरठ मॉल में आयकर ने कार्यालय पर छापा मारा। तीनों जगह पर आयकर ने टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज खंगाले। देर रात तक आयकर की जांच जारी थी।
आयकर के अधिकारियों ने घंटों कमल ठाकुर और संजय जैन से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच करनी शुरू कर दी। आयकर ने परिवार के किसी भी सदस्य को बाहर नहीं जाने दिया। विश्वकर्मा बिल्डर्स के संचालक उद्योगपति कमल ठाकुर के अलावा प्रदीप गुप्ता पिंकी और संजय जैन की पार्टनरशिप में फर्म है। विश्वकर्मा इंड्रस्ट्रियल एरिया भी इसी बिल्डर ने बनाया किया। मेरठ समेत कई शहरों में विश्वकर्मा ग्रुप के प्रोजेक्ट चल रहे है। टीम ने नकदी, सोने-चांदी के जेवरात के बारे में भी जानकारी ली। आयकर विभाग की कई टीमों की एक साथ कार्रवाई कर रही है।
इन्वेस्टर समिट में किया था 80 करोड़ का निवेश
वर्ष 2021-22 में हुई इन्वेस्टर समिति में विश्वकर्मा ग्रुप ने 80 करोड़ का निवेश किया। उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एस्टेट पहली प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया है। ग्रुप के द्वारा कंकरखेड़ा बाईपास पर भी बड़ी संपत्ति खरीदी गई है।
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल से लाए पड़ोसी
बिल्डर कमल ठाकुर के बच्चे सेंट मेरीज स्कूल में पढ़ते हैं। रेड के दौरान बच्चे स्कूल में थे। ऐसे में पड़ोसियों की मदद से बच्चों को घर लाया गया। कमला नगर में छापामारी के दौरान ड्राइवर को टीम ने घर में नजरबंद कर दिया। हालांकि व्यापारियों के कहने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
ग्रुप के एक डायरेक्टर के पड़ चुका है छापा
विश्वकर्मा ग्रुप के एक अन्य डायरेक्टर्स के घर इससे पहले भी इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी। जिसमें बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। एक डायरेक्टर के यहां नेपाली नौकर लाखों की धनराशि चोकी कर ले गया था। हालांकि पुलिस ने कार्यवाही कर कुछ माल बरामद किया।
तीन स्थानों पर व्यापारियों ने किया हंगामा
मेरठ मॉल में छापे के दौरान व्यापारियों को टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। संयुक्त व्यापार संघ कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने टीम से बात करने का प्रयास किया। सही जवाब ने मिलने पर व्यापारियों ने हंगामा किया। इसके बाद बिल्डर कमल ठाकुर के न्यू शंभू नगर आवास पर पहुंचे। कमल ठाकुर से मिलने का प्रयास किया गया। गेट कूदकर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दलजीत सिंह, सुधीर रस्तोगी, नीरज त्यागी, अंकित गुप्ता, अंकुर गोयल, ललित गुप्ता अमूल, सतेंद्र अग्रवाल, सुधांशु कंसल, मयंक जैन, धनंजय कालिया, संदीप रेवड़ी, रजनीश कौशल, आलोक रस्तोगी रहे।
मैं ठीक हूं, टीम जांच कर रही
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि कमल ठाकुर व्यापार संघ के पदाधिकारी हैं। उनके यहां पर छापा लगने की जानकारी पर व्यापारी मौके पर पहुंचे थे। व्यापारियों ने आयकर विभाग के अधिकारियों से कहा कि कमल ठाकुर से बात करा दीजिए। कमल ठाकुर अपने घर से बाहर आए और करीब दो मिनट व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने कमल ठाकुर से पूछा कि आयकर विभाग की टीम धमका या दबाव तो नहीं बना रही। जिस पर कमल ठाकुर ने कहा कि मैं ठीक हूं और टीम जांच कर रही है। इसके बाद कमल घर में अंदर चले गए।