फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aryan and Dhanvi first in district level chess competition

Meerut News: जिलास्तरीय शतंरज प्रतियोगिता में आर्यन और धानवी प्रथम

Sun, 05 Oct 2025 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Aryan and Dhanvi first in district level chess competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जिला शतरंज संघ की ओर से रविवार को अंसल काॅलोनी में एक दिवसीय जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-18 वर्ग में आयोजित की गई। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 22 स्कूलों से 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें अंडर-12 बालक वर्ग में आर्यन ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय और शौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में धानवी ने प्रथम, आव्या ने द्वितीय और एशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में तपेश ने प्रथम, अंश ने द्वितीय और प्रांजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में निष्ठा ने प्रथम, परिश्री ने द्वितीय और राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालक वर्ग में श्रीकांत ने प्रथम, उदय ने द्वितीय और रितुराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भव्या ने प्रथम, यंशी ने द्वितीय और अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अग्रिज जैन, निष्काम बंसल और आर्यन को विशेष पुरस्कार दिया गया। मुख्य निर्णायक विवेक त्यागी रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रीति त्यागी, इशिका, शोभित, आकाश शर्मा, आयुषी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed