फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aryan-Aditya hated their fathers, wanted to kill both

Meerut News: पिताओं से नफरत करते थे आर्यन-आदित्य, दोनों को मारना था

Thu, 18 May 2023 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aryan-Aditya hated their fathers, wanted to kill both
मेरठ। दोहरा हत्याकांड जितना खौफनाक था, उसका खुलासा उतना ही चौंकाने वाला है। आर्यन ने प्लानिंग की थी कि उसके पिता की हत्या के कुछ दिन बाद वह आदित्य के पिता को भी मार देंगे। दोनों अपने पिता से बेहद नफरत करते थे। यही कारण था कि आर्यन सबसे ज्यादा आदित्य के ही करीब था।
विज्ञापन

ये कहानी सिर्फ दोहरे हत्याकांड की नहीं है। रिश्तों के कत्ल की भी है। परिवारों के अलगाव की है। आर्यन और आदित्य दोनों ही रिश्ताें के अलगाव का शिकार थे। यही वजह थी कि उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। दोनाें को एक ही दुख था कि पिता प्यार नहीं करते हैं। दोनों अपने पिता से नाराज रहते थे। नौचंदी के राजेंद्र नगर गली नंबर दो में रहने वाले आदित्य वशिष्ठ की कहानी भी आर्यन से मिलती थी। आदित्य और आर्यन कई वर्षों से साथ थे। दोनों ही मेरठ कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। 2014 में आदित्य की मां की मौत हो गई थी। उसके पिता तरुण वशिष्ठ एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। आदित्य भी आर्यन को बताता था कि उसके पिता भी उसे प्यार नहीं करते हैं। उसकी भी उनसे बनती नहीं थी। यही हाल आर्यन का था। वो बताता था कि पिता शराब पीकर मां की पिटाई करते हैं।
विज्ञापन

दो महीने पहले दादी को धक्का दिया तो बढ़ गई नफरत
पुलिस के मुताबिक प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी के संबंध शुरू से ही अच्छे नहीं थे। इसके चलते आर्यन अपने दादा नरेंद्र प्रताप और दादी विनोद बाला के ज्यादा नजदीक था। दो महीने पहले प्रमोद कर्णवाल ने शराब के नशे में मां विनोद बाला को धक्का दे दिया था, उनको चोट भी लगी थी। इसके बाद से आर्यन की पिता के प्रति नफरत और बढ़ गई थी। आर्यन ने पिता को मारने की ठान ली। दोस्त आदित्य से कहा कि पहले मेरे पिता की हत्या करेंगे इसके बाद तुम्हारे पिता को भी मार देंगे। ऐसे पिता का होने न होने से क्या फायदा। आदित्य ने भी उसकी बात मान ली। दोनों को ये नहीं पता था कि प्रमोद के साथ मां की भी हत्या करनी पड़ जाएगी और वे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य के पिता के पर्चे पर खरीदीं नींद की गोलियां
आदित्य के पिता को डिप्रेशन की समस्या रहती है। ऐसे में डॉक्टर ने उनको नींद की गोलियां लिखी हुईं थी। आर्यन ने आदित्य के पिता के पर्चे पर तीन पत्ते नींद की गोलियों के खरीदे। एक पत्ते की गोलियों का चूरा बनाकर उन्हें मैंगो शेक में मिलाकर दादा-दादी और मां को पिला दिया। वहीं बुधवार सुबह आदित्य के पापा नौचंदी थाने पहुंचे। बेटे से बात करने के बाद उनका कहना था कि यह बात गलत है। मेरा बेटा मुझे मारने की प्लानिंग नहीं कर सकता। यह सारी बातें आर्यन झूठ बोल रहा है।

खतौली की है प्रेमिका
आर्यन की एक प्रेमिका भी है। प्रेमिका दूसरी बिरादरी की है। इसे खतौली की बताया जा रहा है। प्रेमिका से लगातार फोन पर बात होती थी। उसके साथ रेस्टोरेंट में भी आर्यन खूब जाता था।

दमे का मरीज है आर्यन
आर्यन दमे का मरीज है। थाने में वो इन्हेलर लेता रहा। जेल में तीन इन्हेलर लेकर गया।

दो घंटे के भीतर हो गया था खुलासा
दोहरा हत्याकांड पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। ऐसे में वारदात की सूचना मिलते ही एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी निचकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह और सीओ अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंच गए। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना, एसओ मेडिकल योगेंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री की पूरी टीम को लगाया गया। घटना का पता चलते ही दो घंटे के भीतर पुलिस टीम ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया था।


नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि आर्यन के फूफा की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच में नाम आने के बाद आर्यन और उसके दोस्त आदित्य को नामजद किया है। सबूत के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed