फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arun was beaten to death after being made to drink alcohol; two accused arrested.

Meerut News: अरुण की शराब पिलाकर पीटकर की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Arun was beaten to death after being made to drink alcohol; two accused arrested.
मुजफ्फरनगर के भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------------------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट और पसली टूटना आया
- दौराला पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया
- फुफेरे भाई और ट्रैक्टर चालक को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ )। दौराला-सारधना मार्ग पर गन्ना ट्रक यार्ड के पास ट्यूबवेल पर शराब पीने के दौरान दौराला चीनी मिल के मजदूर अरुण की मौत के मामले का दौराला पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। उसकी हत्या की गई थी। पुलिस के मुताबिक, शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद अरुण के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। मामले में पुलिस ने मृतक के फुफेरे भाई अतुल और ट्रैक्टर चालक कृष्ण ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, एक महिला समेत चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव कितास निवासी जयकुमार का बेटा अरुण ठाकुर (35) दौराला चीनी मिल में मजदूरी करता था। मृतक के भाई शौरभ के अनुसार, 17 सितंबर की शाम अरुण अपने फुफेरे भाई अतुल, रतनपुरी निवासी कृष्ण ठाकुर, अरुण प्रजापति और दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ी निवासी विशाल के साथ गन्ना ट्रक यार्ड के पास ट्यूबवेल पर शराब पी रहा था। इसी दौरान वहां विवाद हुआ और अरुण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अतुल ने परिजनों को फोन कर सूचना दी। उसने आरोप लगाया था कि ट्रैक्टर चालक कृष्ण ठाकुर ने अरुण के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

सीओ दौराला शिव ठाकुर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अरुण के गुप्तांग में चोट और छाती की पसली टूटने की पुष्टि हुई। शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक के भाई शौरभ ने दौराला थाने में तहरीर देकर अरुण के साथ शराब पीने वाले लोगों के अलावा कितास निवासी सुनील और उसकी पत्नी पर भी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस और आरोपियों की भूमिका की भी जांच होगी
सीओ दौराला ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अतुल और कृष्ण ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में एक महिला समेत चार आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed