फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arun Govil terms development work a major achievement of the government.

विकास कार्य को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि : अरुण गोविल

Tue, 16 Jun 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Arun Govil terms development work a major achievement of the government.
प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कार्यक्रम के तहत खरखौदा में सांसद अरुण गोविल बात करते हुए (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। सांसद अरुण गोविल ने मंगलवार को कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।
सांसद अरुण गोविल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल के साथ डीएवी महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने महाविद्यालय के सचिव राजीव आत्रेय और शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन

सांसद नालपुर गांव में पूर्व प्रधान महकार सिंह के प्रतिष्ठान, अमित ज्वेलर्स, रोहित गुप्ता बीज भंडार तथा सुमित त्यागी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed