फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Artists will bring the legacy of Hastinapur to life.

Meerut News: उतरेगी हस्तिनापुर की विरासत उकेरेंगे कलाकार

Fri, 09 Oct 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Artists will bring the legacy of Hastinapur to life.
नगीन कला रेजिडेंसी दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के अन्य अतिथि स्रो
- कैनवास पर उतरेगी हस्तिनापुर की विरासत उकेरेंगे कलाकार
विज्ञापन

- तीन दिवसीय कला रेजीडेंसी का नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के पुराने हस्तिनापुर स्थित श्री आत्मानंद जैन बालाश्रम विद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय कला रेजीडेंसी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि मेरठ नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने हस्तिनापुर के पौराणिक स्थलों और ऐतिहासिक जैन मंदिरों की सुंदरता को कैनवास पर उकेरना शुरू किया।
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि कला मन की अनुभूतियों और रचनात्मकता का सजीव प्रतिबिंब है। यह न केवल सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और पहचान बनाने की सकारात्मक दिशा भी देती है। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर जैसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाली धरती पर कला रेजीडेंसी का आयोजन नवोदित कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन

नगीन ग्रुप के एमडी मोहित जैन ने कहा कि नगीन आर्ट गैलरी का उद्देश्य स्थानीय और उभरती प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। कला रेजीडेंसी के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों को एक-दूसरे की कला शैली समझने, नए विचार साझा करने और अपनी रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट गैलरी के मैनेजर डॉ. संघर्ष शर्मा ने अतिथियों और कलाकारों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कलाकार हस्तिनापुर के आध्यात्मिक वातावरण, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर कलाकृतियों का सृजन करेंगे।

इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष महेश जैन, श्वेतांबर तीर्थ समिति के प्रबंधक तेजपाल सिंह, अतुल कुमार, आयुष मित्तल, अरविंद, गोविंद गुप्ता और शिवकरण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नगीन कला रेजिडेंसी दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के अन्य अतिथि स्रो

नगीन कला रेजिडेंसी दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के अन्य अतिथि स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed