हस्तिनापुर। कस्बे के एमडीएस जूनियर हाईस्कूल में श्रीरामलीला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कमेटी के संरक्षक बालमुकुंद बत्रा, हरीश कुमार हरसू, अनुज शर्मा तथा अध्यक्ष गौरव गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में श्रीरामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन, रामलीला मंचन, शिव बरात, श्रीराम बरात, दशहरा आदि को लेकर विचार विमर्श हुआ। कमेटी के संरक्षक हरीश उर्फ हरसू ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन वृंदावन के अनुभवी कलाकारों द्वारा संवाद बोलकर किया जाएगा। सभी शोभायात्राओं में डीजे पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। उनके स्थान पर पारंपरिक बैंड बाजा, ढोल नगाड़ों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ दशहरे वाले दिन रावण दहन के लिए स्पेशल साउंड और लाइट्स वाला रावण का पुतला तैयार किया जाएगा। कहा कि ऐतिहासिक नगरी में रामलीला भव्य रूप से आयोजित होगी और इस प्राचीन मंचन को भव्य बनाया जाएगा।