फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Artisan father-son took gold worth Rs 25 lakh from Saraf

Meerut News: सराफ का 25 लाख रुपये का सोना ले गए कारीगर बाप-बेटा

Wed, 14 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Artisan father-son took gold worth Rs 25 lakh from Saraf
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित विश्व एंकलेव निवासी सराफा कारोबारी नीरज वर्मा का सोना लेकर कारीगर पिता-पुत्र फरार हो गए हैं। इसकी कीमत करीब 25 लाख बताई गई है। टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अब आरोपी पिता-पुत्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सराफा कारोबारी नीरज वर्मा का कहना कि पांच महीने से आगरा निवासी विवेक और उसका बेटा कार्तिक उनके यहां पर सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करते थे। दिल्ली रोड स्थित उनके आवास विश्व एंकलेव से ही आभूषण बनकर सराफा बाजार में जाते हैं। पांच दिन पहले नीरज परिवार सहित बाहर गए थे। इसी दौरान दोनों कारीगर करीब 500 ग्राम सोना लेकर चले गए।
विज्ञापन


दो दिन पहले विवेक से फोन पर बातचीत हुई और उसने आगरा से वापस आने की बात कहीं, लेकिन अब वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है। इसके चलते मंगलवार को नीरज वर्मा ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ सोना ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि टीपीनगर थाने की एक टीम आगरा भेजी जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र के मोबाइल की सीडीआर में भी निकाली जा रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर सोना बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed