फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Art students in Meerut built the castle of sand in 15 minutes

छात्रों ने दिखाया गजब का हुनर... सिर्फ 15 मिनट में बनाया रेत का महल

Mon, 01 Oct 2018 02:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Oct 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Art students in Meerut built the castle of sand in 15 minutes
रेत से महल बनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

भले ही आपको जानकर यकीन न हो लेकिन, यहां कुछ छात्रों ने गजब का हुनर दिखाया। प्रतिभागियों ने महज 15 मिनट में रेत से महल खड़ा कर दिया। आगे पढ़िए पूरा अपडेट:-

विज्ञापन

मेरठ के एमआईईटी संस्थान में चल रहे रंगोत्सव समारोह के दूसरे दिन युवा कलाकारों ने नेलआर्ट, टैटू, टी-शर्ट पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। इंजीनियरिंग के छात्रों ने लाल, हरी, आड़ी तिरछी रेखाएं खींचकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

रविवार को कैलीग्राफी, कैसल मेकिंग, टैटू आर्ट, टी-शर्ट पेंटिंग, नेल आर्ट आदि प्रतियोगिताएं हुईं। 2 दिन में 16 प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें 450 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। एमआईईटी के अलावा सुभारती विश्वविद्यालय, विद्या नॉलेज पार्क, आईआईएमटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, केआईईटी गाजियाबाद के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। हाथों से फिसलती रेत को कारीगरी से सजाकर दुनिया भर में मशहूर हुए सुदर्शन पटनायक को रंगोत्सव में युवाओं ने फॉलो किया। प्रतियोगिता में कैसल मेकिंग, रेत से मॉडल बनाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने 15 मिनट में रेत से महल खड़ा कर दिया। समूह में हुई प्रतियोगिता में गीली रेत से मॉडल बनाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान स्वच्छ भारत मिशन का आइना टीशर्ट बनी। रंगोत्सव में छात्रों ने स्वच्छता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने फैब्रिक कलर से टी-शर्ट पर चित्रकारी सजाई। इस मौके पर रजत पांडे, रोमू तिवारी, मेहुल, आलोक व सक्षम ने सहयोग दिया।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed