{"_id":"57d86bda4f1c1bbf24d476b9","slug":"arrest-7-financer","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन के नाम पर ठगने वाले 7 फाइनेंसर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन के नाम पर ठगने वाले 7 फाइनेंसर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
police logo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगल पांडे नगर स्थित एक फाइनेंस कंपनी पर छापा मारते हुए सात फाइनेंसरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक लोगों को लोन देने के नाम पर ठगते थे। इनके पास से मार्क शीट, पहचान पत्र और लोन संबंधी अन्य कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने बिना रजिस्ट्रेशन फाइनेंस कंपनी खोल रखी थी।
पुलिस के अनुसार सीसीएसयू के सामने मंगलपांडे नगर में ज्ञान टावर की चौथी मंजिल पर जनप्रिय बिजनेस प्रा.लि. के नाम से फाइनेंस कंपनी पर लोन दिलाने के नाम पर दस प्रतिशत तक का कमीशन वसूला जाता था। लोन दिलाने के नाम पर कमीशन लेकर आवेदक के शैक्षिक प्रमाणपत्र, आईडी कार्ड और अन्य कागजात भी जमा कर लिये जाते थे। बाद में न तो लोन दिलाया गया और उल्टे पीड़ित लोगों को ऑफिस में बुलाकर धमकी दी जाती। साथ ही बाउंसरों से डराया धमकाया जाता था।
पीलीभीत निवासी हरिओम ने 15 लाख रुपये के लोन लेने के लिए 45 हजार रुपये जमा किये थे। बाद में उसे लोन न कराकर उल्टे धमकी दी गई। सोमवार रात पुलिस अफसरों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह और एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ ने फाइनेंस कंपनी में छापा मारते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कर्मवीर सिंह ने मेडिकल थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि फर्जी तरह से लोगों को धोखा देकर कंपनी के नाम पर पैसा कमाना व कंपनी का रजिस्ट्रेशन न कराने के संबंध में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- विशाल शर्मा पुत्र श्यामानंद देवलोकपुरी कालोनी हापुड़, हाल पता शास्त्रीनगर मेरठ
- राहुल पुत्र प्यारेलाल गांव सरावा, हापुड़
- महफूज उर्फ अरमान पुत्र अय्यूब निवासी ऊंचा मोहल्ला, हापुड़
- अफजाल उर्फ अमन पुत्र खिलाफत अली गढ़ गेट चौकी के पास हापुड़
- राहुल उर्फ अमन वर्मा पुत्र चंद किशोर जिला हापुड़
- शोभित उर्फ आर्यन पुत्र प्रमोद गांव कपसाढ़ थाना सरधना मेरठ
- राहुल पुत्र सूरजपाल गांव औरंगाबाद थाना भावनपुर