फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ARO found a lock hanging on Ayushman Arogya Mandir

Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर एआरओ को ताला लटका मिला

Sat, 29 Mar 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
ARO found a lock hanging on Ayushman Arogya Mandir
परीक्षितगढ़। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित भी किया जा चुका है। इसके बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। गांव खजूरी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर निरीक्षण के दौरान एआरओ को ताला लटका मिला। सेंटर सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक खोलने के आदेश हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र व नगर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ मिल सके और उपचार के लिए ग्रामीणों को दूरदराज के चक्कर नहीं काटने पड़ें, इस उद्देश्य के साथ शहर की तर्ज पर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए ब्लाक क्षेत्र के गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती की है। लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते मरीज प्राइवेट चिकित्सकों व दूरदराज के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शुक्रवार को एआरओ विजय कुमार ने गांव खजूरी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर ताला लटका मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की अनुपस्थिति में एएनएम को सेंटर खोलने के आदेश हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि खजूरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांग कर कार्रवाई की जाएगी। आगे भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। सेंटर बंद मिलने पर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed