फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army soldier dies of heart attack; last rites performed with national honors.

Meerut News: हार्ट अटैक से सेना के जवान की मौत, राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Tue, 04 Aug 2026 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Army soldier dies of heart attack; last rites performed with national honors.
सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन
-पैरा कमांडो रहे जॉनी पहली सर्जिकल स्ट्राइक का थे हिस्सा, डेढ़ साल पहले बड़े बेटे को हार्ट अटैक से खो चुका परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव बपारसी निवासी भारतीय सेना के जवान जॉनी (35) पुत्र जयकरण का हार्ट अटैक से निधन हो गया। जवान की असमय मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों और सैन्य अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
परिजनों के अनुसार जॉनी भारतीय सेना की 26 राजपूत रेजिमेंट में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वर्तमान तैनाती मध्य प्रदेश के जबलपुर में थी। वह अपनी यूनिट की डाक लेकर सोमवार को मेरठ कैंट आए थे। ड्यूटी के दौरान यूनिट का कार्य पूरा करने के बाद कुछ समय के लिए घर आए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी अंतिम घर वापसी साबित होगी। सोमवार की रात वह अपने घर पर ही रुके हुए थे। देर रात करीब 3:00 बजे जाॅनी को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान का निधन हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने सेना को सूचना दी। सेना के अधिकारियों की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार की सुबह सेना के अधिकारी तिरंगे में लिपटे शव को लेकर गांव पहुंचे। सैन्य टुकड़ी की मौजूदगी में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पांच वर्षीय राम ने चाचा अनुज के साथ चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूमों को बिलखता छोड़ गया जॉनी

जवान जॉनी अपने पीछे पत्नी संगीता, मां मिथलेश, नौ वर्षीय बेटी आस्था, सात वर्षीय बेटी नंदनी व पांच वर्षीय बेटे राम को छोड़ गया। जवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।



डेढ़ साल में उजड़ गया मां का संसार
जॉनी की मां मिथलेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब डेढ़ वर्ष पहले बड़े बेटे कृष्णा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे जॉनी को खोने के बाद एक मां का पूरा संसार ही उजड़ गया। मिथलेश को बिलखता देख सभी की आंखें नम थी।

सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन

सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन

सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन

सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन

सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन

सरूरपुर। गांव बपारसी निवासी मृतक सेना का जवान जॉनी। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed