फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army school van hit by canter in Meerut, one student Arya Sirohi dies, 5 injured

Accident in Meerut: स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल

Thu, 31 Jul 2025 09:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 31 Jul 2025 09:28 AM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कैंटर ने आर्मी की स्कूली वैन को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई जबकि पांच छात्र-छात्राएं घायल हैं। सभी को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Army school van hit by canter in Meerut, one student Arya Sirohi dies, 5 injured
मेरठ में स्कूल वेन का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर जा रही आर्मी की वैन में तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में छात्रा आर्या सिरोही की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। मृतक छात्रा किस कक्षा में पढ़ती है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

 

Army school van hit by canter in Meerut, one student Arya Sirohi dies, 5 injured
मेरठ में स्कूल वेन का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और वैन में सवार छात्र छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

Army school van hit by canter in Meerut, one student Arya Sirohi dies, 5 injured
मेरठ में स्कूल वेन का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कैंटर ओवरलोडेड था। तेज रफ्तार के साथ वह सीधा वैन में जा घुसा। वहीं टक्कर लगने से स्कूल वैन का कचूमर हो गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतका आर्या के परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed