फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Public School gets 5-star rating

Meerut News: आर्मी पब्लिक स्कूल को मिली 5-स्टार रेटिंग

Wed, 10 Dec 2025 05:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Army Public School gets 5-star rating
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025–26 में सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह सम्मान विद्यालय की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन

विद्यालय ने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, हरियाली संरक्षण, पानी-बिजली का समझदारी से उपयोग, कचरा प्रबंधन और बच्चों में पर्यावरण जागरूकता जैसे सभी मानकों पर शानदार प्रदर्शन किया। स्वच्छ भारत मिशन और हरित विद्यालय अभियान के तहत निर्धारित कठिन मापदंडों को पूरा कर स्कूल ने यह गौरव हासिल किया है। प्रधानाचार्य रश्मि सिंह ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों, स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। बच्चों ने स्वयं रिसाइक्लिंग, कंपोस्टिंग और वाटर हार्वेस्टिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल में सौर ऊर्जा प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और जीरो वेस्ट कैंटीन जैसी पहल पहले से ही चल रही हैं। स्कूल चेयरमैन ब्रिगेडियर रैंक अधिकारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हमें भविष्य में भी स्वच्छ और हरा-भरा कैंपस बनाए रखने के लिए और प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed