{"_id":"617324ea5c68362ce966a26a","slug":"army-officer-s-daughter-missing-location-found-in-aligarh-city-news-mrt5618486161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य अफसर की बेटी लापता, अलीगढ़ में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य अफसर की बेटी लापता, अलीगढ़ में मिली लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्य अफसर की बेटी लापता, अलीगढ़ में मिली लोकेशन
मेरठ। घर से स्कूल के लिए निकली सैन्य अफसर की बेटी लापता हो गई। अपहरण की आशंका से खलबली मच गई और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू हो गया। कई घंटे बाद बच्ची की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। देर रात परिजन बच्ची को लेने के लिए रवाना हो गए।
कैंट निवासी सैन्य अफसर की बेटी एक केंद्रीय विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा बताई गई। शुक्रवार को बच्ची स्कूल गई थी लेकिन छुट्टी के बाद लौटी नहीं। परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लालकुर्ती थाने की पुलिस भी पहुंच गई और तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि परिजनों ने बच्ची को डांट दिया था, जिससे वह नाराज हो गई थी। पुलिस व सेना की कई टीम छात्रा को ढूंढने में जुट गई। भैसाली बस अड्डे पर वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रोडवेज बस में वह बैठती दिखी। रात में बच्ची का पता चल गया। वह अलीगढ़ पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि बच्ची सकुशल है। परिजन स्वयं उसे लेने गए हैं। संवाद