{"_id":"6096f23a8ebc3ed2b35c6bb3","slug":"army-make-safety-plan-for-kovid-meerut-news-mrt537580781","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के स्वास्थ्य को सेना ने बनाया कोविड मैनेजमेंट सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के स्वास्थ्य को सेना ने बनाया कोविड मैनेजमेंट सेल
विज्ञापन
कोविड से लड़ने के लिए सेना ने बनाया ‘सुरक्षा चक्र ’
मेरठ। देश में चारों तरफ कोरोना को लेकर हाहाकार मचा है। इस मुश्किल घड़ी में सेना मैदान में उतर चुकी है। अपने जवानों और उनके परिवार वालों की सुरक्षा के लिए अस्पताल के बाहर ‘सुरक्षा चक्र’ तैयार किया है। सैन्य अस्पतालों के बाहर कोविड मैनेजमेंट सेल बनाया गया है। मरीजों को पहले इस ‘चक्र’ में जरूरी उपचार दिया जाएगा, उसके बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही तीमारदारों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है।
वीर जवानों, अधिकारियों, परिजनों और पूर्व सैनिकों के लिए यह सेल सक्रिय किया गया है। शनिवार को चार्जिंग रैम डिविजन की ओर से इस तैयारी की झलक प्रस्तुत की गई। इस व्यवस्था में ऑक्सीजन सिलिंडर और एंबुलेंस सेवा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। अस्पताल के बाहर प्राथमिक उपचार देने के बाद ही अंदर भेजा जाता है। तीमारदारों के लिए भी सेल में बैठने, खानपान के लिए व्यवस्था की गई है। अस्पताल तक अंदर भेजने के लिए ई-रिक्शा भी रखे गए हैं, ताकि किसी को भी दिक्कत न हो सके। तीमारदारों को भीड़ से बचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
---
ऑक्सीजन गैस कक्ष तैयार
आपातकालीन व्यवस्था के लिए एक दो बेड का ऑक्सीजन गैस संचालित कक्ष भी तैयार किया गया है। इससे किसी भी आपात स्थिति में मदद की जा सके। तीमारदारों के लिए भी कूलर लगाने के साथ चाय, नाश्ते के साथ शौचालय का इंतजाम किया गया है।