फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Jawan Kapil's condition is improving, it will take time for him to be discharged from hospital

सेना के जवान कपिल की हालत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी होने में लगेगा समय

Thu, 28 Aug 2025 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 28 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Army Jawan Kapil's condition is improving, it will take time for him to be discharged from hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल के साथ भूनी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के बाद उनका उपचार मेरठ कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है, लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हैं, इस कारण अस्पताल से छुट्टी मिलने में कुछ दिन और लग सकते हैं।
जवान कपिल के अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद ही उनकी बटालियन में आमद हो गई। सैन्य नियमों के तहत उनकी ड्यूटी की औपचारिकता पूरी कर दी गई है। फिलहाल जवान अस्पताल में इलाजरत हैं और सेना के अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। 17 अगस्त को ड्यूटी पर जाते समय भूनी टोल कर्मचारियों ने पोल से बांधकर कपिल की लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पिटाई कर दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस जवान के साथ मारपीट करने वाले वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एनएचआईए ने टोल वसूलने वाली कंपनी मैमर्स धर्म सिंह का ठेका निरस्त करते हुए 20 लाख जुर्माना लगाया था। साथ 3.70 करोड की धरोहर राशि जब्त कर ली थी। कपिल ने फोन पर बताया कि आर्मी अस्पताल में भर्ती होते ही उसकी ड्यूटी पर आमद करा दी गई। जब तक उसका मेरठ आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा है तब तक उनकी यहीं पर तैनाती रहेगी। फिलहाल चिकित्सकों ने उसे आराम की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed