फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army jawan cremated with military honors in Chur

Meerut News: सेना के जवान का सैन्य सम्मान के साथ छुर में अंतिम संस्कार

Wed, 22 Feb 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 22 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Army jawan cremated with military honors in Chur
सरधना। मृतक फौजी विकास कुमार का फाइल फोटो।
सरधना। ढाई माह पहले मेरठ में हापुड़ चौक पर सड़क हादसे में घायल गांव छुर निवासी फौजी विकास की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। देर शाम फौजी का शव पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

छुर निवासी विकास पुत्र बिजेन्द्र सिंह दस साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उसकी तैनाती 4 आरआर जम्मू में थी। नवंबर माह में छोटे भाई आकाश की शादी के लिए छुट्टी पर आए थे। 28 नवंबर 2022 को वह दोस्त के साथ मेरठ में किसी काम से जा रहे थे। हापुड़ चौक पर टेंपो की टक्कर से विकास घायल हो गए।
विज्ञापन

सुशीला जसवंत रॉय अस्पताल में कुछ दिन उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान विकास का देहांत हो गया। मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उसके पार्थिव शरीर को साथी जवान गांव लेकर पहुंचे। उसके साथ सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। विकास के डेढ़ वर्षीय बेटे विभु ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख हर किसी की आंख नम हो गई। विकास के परिवार में पत्नी स्वाति, मां पूनम, छह साल की बेटी वंशी और बेटा विभु है। अंतिम संस्कार में मेरठ छावनी से सूबेदार राम अवध, हवलदार एमडी मनाजिर, सिपाही गौरव विनायक और उज्जवल कुमार शामिल रहे।

सरधना। मृतक फौजी विकास कुमार का फाइल फोटो।

सरधना। मृतक फौजी विकास कुमार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed