फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army jawan assaulted at Meerut toll plaza, six arrested By Police

UP: मेरठ टोल प्लाजा पर सेना के जवान को बर्बरता से पीटा; पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 01:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Aug 2025 01:53 PM IST
सार

मेरठ से ड्यूटी पर वापस श्रीनगर लौट रहे सेना के एक जवान की टोल प्लाजा कर्मचारियों ने जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Army jawan assaulted at Meerut toll plaza, six arrested By Police
सेना के जवान से मारपीट के मामले में गिरफ्तार छह आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ड्यूटी पर जा रहे सेना के एक जवान पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कथित तौर पर हमला किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रविवार को सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर हुई, जब गोटका गांव का रहने वाला कपिल छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार में उसकी कार फंस गई थी। कपिल ने टोल प्लाजा कर्मचारियों से वाहनों को जल्दी हटाने का आग्रह किया, जिससे विवाद हो गया। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब बहस बढ़ गई, तो टोल प्लाजा कर्मचारियों ने कपिल की पिटाई कर दी। पुलिस ने जवान के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Army jawan assaulted at Meerut toll plaza, six arrested By Police
सेना का जवान कपिल और उसका भाई शिवम। - फोटो : अमर उजाला

जानें क्या है पूरा मामला
मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल के कर्मचारियों ने रविवार रात गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल पर हमला कर दिया। बचाव करने पर उसके चचेरे भाई शिवम को भी आरोपियों ने पीटा। इससे दोनों भाई घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया तो आरोपी भाग गए। घायल जवान के पिता कृष्णपाल की ओर से सरूरपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद श्रीनगर से छुट्टी पर आया था जवान
राजपूत बटालियन का जवान कांस्टेबल गोटका निवासी कपिल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर में तैनात था। कांवड़ यात्रा के दौरान वह छुट्टी पर आया था। कपिल ने बताया कि सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद दर्ज करानी थी। उसकी सोमवार सुबह पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट थी। रविवार रात 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकलने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया और अवकाश पत्र भी दिखाया। यह भी बताया कि उनका गांव गोटका टोल पर छूट वाले गांवों की श्रेणी में है। 

छीन लिया मोबाइल फोन और आईडी कार्ड
आरोप है कि इसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने उनका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। कपिल वर्दी में नहीं थे। आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। दोनों भाइयों ने किसी तरह जान बचाई। 

सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। जबकि सेना के जवान व उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। एसओ अजय शुक्ला ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टोलकर्मी को पीटा
आरोपियों के दुस्साहस से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को तलाश किया, इस दौरान बागपत निवासी टोलकर्मी अंकित को जमकर पीटा। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये आरोपी किए गिरफ्तार 
1. सचिन (30) पुत्र मुकेश निवासी ग्राम पांचली थाना सरूरपुर मेरठ।  
2. विजय (25) पुत्र अरुण निवासी करनावल थाना सरूरपुर मेरठ। 
3. अनुज (28) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम दुर्जनपुर थाना सरूरपुर मेरठ।
4. अंकित (26) पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जनपद मेरठ।
5. सुरेश राणा (56) पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बढ़हल थाना दोघट जनपद बागपत।
6. अंकित शर्मा (28) पुत्र नरेश निवासी ग्राम सूजती थाना दोघट जनपद बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed