फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army hospital doctor assaulted, accused handed over to police

आर्मी अस्पताल के चिकित्सक से मारपीट, आरोपी पुलिस को सौंपा

Mon, 07 Mar 2022 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
Army hospital doctor assaulted, accused handed over to police
आर्मी अस्पताल के चिकित्सक से मारपीट, आरोपी पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

मेरठ। कैंट स्थित सब एरिया क्वार्टर में शराब के नशे में एक युवक ने आर्मी अस्पताल के एक चिकित्सक के साथ अभद्रता और मारपीट की। बाद में सेना पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के बाद सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घटना के समय चिकित्सक सड़क पर टहल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक सब एरिया क्वार्टर में एक चिकित्सक रात में खाना खाने के बाद टहल रहे थे। यहां कुछ युवक झगड़ रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में युवक ने चिकित्सक के साथ अभद्रता की और मारपीट की। विरोध करने पर चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दी गई। चिकित्सक की सूचना पर सेना पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लिया गया। युवक अशोकपुरी कंकरखेड़ा का निवासी अमित वर्मा है। बाद में इस युवक को सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया गया। देर रात आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि आरोपी का मेडिकल करा लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed