फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army Havildar dies from injuries, shock, and excessive blood loss; police investigating.

Meerut News: चोट, शॉक और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई सेना के हवलदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 21 Sep 2026 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Army Havildar dies from injuries, shock, and excessive blood loss; police investigating.
नोट- गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------------------------
- शरीर पर 14 चोटों के निशान, पेट मेें रक्त हुआ जमा, टूट गईं थीं पसलियां
- पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डीवीआर कब्जे में ली
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जेवर के चौरोली गांव निवासी सेना के हवलदार ललित कुमार (38) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट, शॉक और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में ललित के शरीर पर 14 चोटों के निशान मिले हैं। उनकी पसलियां टूट गईं थीं और पेट में चोट के कारण निकला रक्त जमा हो गया था। परिजनों के पत्नी, ससुराल वालों और नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं और डीवीआर भी कब्जे में ली है लेकिन अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिले के अहमदपुर चौरोली गांव से रविवार को टीपीनगर थाने पहुंचीं ललित की मां सुमन बाला और परिजनाें ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। उनका कहना था कि ललित सेना में हवलदार के पद पर जम्मू की 43 राजरिफ बटालियन में तैनात था। वह दो सितंबर से 29 सितंबर तक सेना के अधिकारियोें से अवकाश लेकर बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पिछले 10 वर्षों से अपनी पत्नी और दो बेटियों (10 वर्ष और 5 वर्ष) के साथ वहां रह रहे थे। 18 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 7:45 बजे पत्नी ने परिजनों को फोन कर बताया कि ललित को हार्ट अटैक आया है और आधे घंटे बाद उसकी मौत की सूचना दी। परिजन मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां ललित की पत्नी, उसके रिश्तेदार (बहन, जीजा, भाई, पिता, चाचा) व एक पड़ोसी मौजूद थे। उन्हें पता चला कि उसकी पत्नी व ससुराल वालों ने ललित को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था।

अब ललित कुमार के ताऊ के बेटे एडवोकेट पवन और उसके भाई के साथी अनुज मित्तल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। उन्हें डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि ललित की मौत चोट के कारण हुए अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक से हुई है। उसके बाएं कान के ऊपर सिर में गंभीर सूजन, दिमाग में अंदरूनी खून का थक्का था। दो पसलियां टूटने से पेट खून एकत्र हो गया था।


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इस मामले में टीपीनगर थाना पुलिस जांच कर रही है। जल्द इस मामले में जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed