फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army built 'Suraksha Chakra' to create a great system outside military hospital to fight Covid in Meerut

मेरठ : कोविड से लड़ने के लिए सेना ने बनाया ‘सुरक्षा चक्र ’  सैन्य अस्पताल के बाहर बनाई शानदार व्यवस्था

Sat, 08 May 2021 10:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 May 2021 10:27 PM IST
सार

  • तीमारदारों को भीड़ और बीमारी से बचाने के लिए किए विशेष इंतजाम

विज्ञापन
Army built 'Suraksha Chakra' to create a great system outside military hospital to fight Covid  in Meerut
army hospital meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में चारों तरफ कोरोना को लेकर हाहाकार मचा है। इस मुश्किल घड़ी में सेना मैदान में उतर चुकी है। अपने जवानों और उनके परिवार वालों की सुरक्षा के लिए अस्पताल के बाहर ‘सुरक्षा चक्र’ तैयार किया है।
विज्ञापन


सैन्य अस्पतालों के बाहर कोविड मैनेजमेंट सेल बनाया गया है। मरीजों को पहले इस ‘चक्र’ में जरूरी उपचार दिया जाएगा, उसके बाद ही अस्पताल में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही तीमारदारों के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


वीर जवानों, अधिकारियों, परिजनों और पूर्व सैनिकों के लिए यह सेल सक्रिय किया गया है। शनिवार को चार्जिंग रैम डिविजन की ओर से इस तैयारी की झलक प्रस्तुत की गई। इस व्यवस्था में ऑक्सीजन सिलिंडर और एंबुलेंस सेवा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Army built 'Suraksha Chakra' to create a great system outside military hospital to fight Covid  in Meerut
army hospital meerut - फोटो : amar ujala

अस्पताल के बाहर प्राथमिक उपचार देने के बाद ही अंदर भेजा जाता है। तीमारदारों के लिए भी सेल में बैठने, खानपान के लिए व्यवस्था की गई है। अस्पताल तक अंदर भेजने के लिए ई-रिक्शा भी रखे गए हैं, ताकि किसी को भी दिक्कत न हो सके। तीमारदारों को भीड़ से बचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ऑक्सीजन गैस कक्ष तैयार
आपातकालीन व्यवस्था के लिए एक दो बेड का ऑक्सीजन गैस संचालित कक्ष भी तैयार किया गया है। इससे किसी भी आपात स्थिति में मदद की जा सके। तीमारदारों के लिए भी कूलर लगाने के साथ चाय, नाश्ते के साथ शौचालय का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed