फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arjun in 38 kg and Ashish in 86 kg are the best wrestlers

38 में अर्जुन और 86 किलो में आशीष सर्वश्रेष्ठ पहलवान

Sun, 31 Aug 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Arjun in 38 kg and Ashish in 86 kg are the best wrestlers
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाडी.....संवाद
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को बालक वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांवपेच दिखाए। 38 किलोग्राम वर्ग से लेकर 86 किलोग्राम वर्ग में पहलवानों ने प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 38 किलो में अर्जुन तो 86 किलो में आशीष यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 70 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के तहत सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मुकाबले चले। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉस्टल और अन्य एकेडमियों से पहलवानों ने प्रतिभाग किया। सबसे पहले 38 किलोग्राम वर्ग में मुकाबले खेले गए। इसमें अर्जुन बैंसला ने पहला, कार्तिक ने दूसरा और देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें पहलवानों ने प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बॉक्सिंग छात्रावास के प्रशिक्षक ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी सतीश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन गौतम सिंह, मनीष लोहिया, मोहम्मद सलीम, कुलविंदर रहे। इसके बाद विजित तालियान, निशांत भड़ाना सहित अन्य ने विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया। मोहम्मद सलीम, जोगेंद्र सिंह, धीरज कुमार, अंकित कुमार, दीपक आदि ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के नतीजे
भार वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय
38 किलो अर्जुन कार्तिक देव और वंश
44 किलो ईशू युवराज अरनव और अनुराग
51 किलो अंगद इकरार मोहम्मद जुनैद और केशव
57 किलो इकबाल निखिल सौरभ और इकरार
61 किलो अर्श खान विशाल सुरजीत और चेतन
65 किलो अतुल अर्जुन आदित्य और अनुराग
70 किलो अनमोल केशव यश और करण वर्मा
74 किलो आकाश तुषार भुवनेश और शिवानंद
79 किलो सौरभ प्रदीप तनुज और रामजीत
86 किलो आशीष साक्ष निखिल और करण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed