{"_id":"6767253344de08b0ea024854","slug":"arjun-and-gaurav-of-meerut-in-the-final-of-state-boxing-championship-meerut-news-c-72-1-mrt1058-126408-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के अर्जुन और गौरव स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के अर्जुन और गौरव स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में
विज्ञापन
- 10 भार वर्गों में खेले जाएंगे दस फाइनल मैच, दो वर्गों में मेरठ के खिलाड़ी ला सकते हैं स्वर्ण पदक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता में मेरठ के दो बॉक्सर अर्जुन मलिक और गौरव अपने अपने वर्गों के फाइनल में जगह बनाई। आज रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान दस भार वर्गों में मुकाबले होंगे।
चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान 47-50 किलोग्राम भार वर्ग से लेकर 90 किलोग्राम भार वर्ग तक कुल 20 मुकाबले हुए, जिसमें 20 बॉक्सरों ने फाइनल में जगह बनाई। आज रविवार को इन्ही भार वर्ग में दस फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में पहला मैच 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर के सौरभ और झांसी के रवि कुमार के बीच हुआ। इसमें सौरभ ने 4-1 से जीत प्राप्त की।
दूसरा मुकाबला इसी भार वर्ग में लखनऊ के विकास और मेरठ के अंकित के बीच हुआ, जिसमें विकास ने 3-2 से जीत प्राप्त की। 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के अुर्जन मलिक ने सहारनपुर के वंश को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के गौरव ने अलीगढ़ के समीर को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मेरठ के अन्य मुकाबलों में 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के पियूष और आगरा के करण के बीच मैच हुआ, जिसमें करण ने 5-0 से जीत प्राप्त की। इसके अलावा झांसी के आजम, लखनऊ के अमित कुमार, वाराणसी के आर्यन पटेल, हर्षित सिंह, सहारनपुर के रतनदीप, शाहजहांपुर के हिमांशु, प्रयागराज के शिवम, आगरा के मुदस्सिर,वाराणसी के दुर्गेश, बस्ती के अंशुमान ने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी बिजनौर राजकुमार सिंह आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। निर्णायकों में भीष्म सिंह, युवराज मिश्रा, अभय वर्मा, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनके बीच होंगे आज फाइनल मैच
किलोग्राम वर्ग इनमें होगा मुकाबला
47-50- कानपुर के सौरभ और लखनऊ के विकास के बीच
50-55- झांसी के आजम और लखनऊ के अमित कुमार के बीच
55-60- आगरा के करण और वाराणसी के आर्यन पटेल के बीच
60-65- हर्षित सिंह और सहारनपुर के रतनदीप के बीच
65-70- शाहजहांपुर के हिमांशु और प्रयागराज के शिवम यादव के बीच
70-75- आगरा के मुदस्सिर और मुरादाबाद के श्याम मोहन के बीच
75-80- मेरठ के अर्जुन मलिक और वाराणसी के दुर्गेश के बीच
80-85- मेरठ के गौरव चौहान और बस्ती के अंशुमन के बीच
85-90 आजमगढ़ के प्रत्युष सिंह और गोरखपुर के कृष्णा के बीच
90 मुरादाबाद के रवि व सहारनपुर के अभिषेक के बीच