फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Architectural planners arrived from Lucknow, traders held talks

Meerut News: लखनऊ से पहुंचे वास्तु नियोजक, व्यापारियों ने की वार्ता

Wed, 12 Nov 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Architectural planners arrived from Lucknow, traders held talks
मेरठ। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की ओर से बाजार स्ट्रीट के लिए किए गए आवेदन के तहत मंगलवार को लखनऊ से आवास एवं विकास परिषद के वास्तु नियोजक पहुंचे। अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता के साथ ही वास्तु नियोजक ने व्यापारियों के साथ वार्ता की। बाजार स्ट्रीट के तहत नई भू निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत प्रावधानों को व्यापारियों को समझाया गया। अब मामले में बुधवार को आर्किटेक्ट के साथ वास्तु नियोजक वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट के आवासीय भवन 661/6 में व्यावसायिक गतिविधि पर 25 अक्तूबर को ध्वस्त कर दिया गया था। दो दिन तक लगातार कार्रवाई चली और पूरा कॉम्प्लेक्स जमींदोज किया गया। आवास एवं विकास परिषद की ओर से 661/6 के साथ ही 31 अन्य भूखंड के ध्वस्तीकरण को भी नोटिस चस्पा किया गया। 22 सितंबर को आवासीय भवन में शुरू हुए जैना ज्वेलर्स को 15 दिन में बंद करने को नोटिस लगाया। सोमवार को जैना ज्वेलर्स के मामले में हाई कोर्ट ने सोमवार को आवास आयुक्त से एक महीने में जवाब मांगा है और उनके खिलाफ अवमानन की कार्रवाई करने को लेकर भी सवाल किया गया है।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने बताया कि बाजार स्ट्रीट के प्रावधानों को लेकर मंगलवार को आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। अभी तक किए गए आवेदनों और मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता आफताब अहमद तथा लखनऊ से आए वस्तु नियोजक डॉक्टर मुकेश कुमार रूहेला ने नई भू निर्माण एवं विकास उपविधि के बारे में जानकारी दी। महामंत्री नमित जैन, उपाध्यक्ष दिनेश मखीजा, गौरव विरमानी, बंटी स्वाति, पम्मी आदि व्यापारी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता आफताब अहमद ने बताया कि व्यापारियों को नए प्रावधान के तहत जानकारी दी गई। बुधवार को आर्किटेक्ट के साथ वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed