फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   archery tournament in meerut

आज से लक्ष्य भेदेंगे तीरंदाज

Wed, 14 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 14 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
archery tournament in meerut
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार से 36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हो रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर करेंगे। मंगलवार तक विभिन्न प्रदेशों की 36 टीमें मेरठ पहुुंच गईं। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। प्रतियोगिता 18 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद महाराज यज्ञ करेंगे। कंपाउंड इवेंट के लिए सर्वप्रथम आफिशियल प्रैक्टिस और तीरंदाजों के उपकरण चेक होंगे। पहले पुरुष क्वालीफाइंग और फिर महिला क्वालीफाइंग मैच होंगे। दोपहर बाद कंपाउंड इवेंट के टीम इवेंट होंगे। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। टीमें भी आ गई हैं।
विज्ञापन

 बुधवार से कंपाउंड की प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। जिसका समापन बृहस्पतिवार को होगा। इसके बाद 17 व 18 अक्तूबर को तीरंदाजी की रिकर्व इवेंट होगा। पूर्व पार्षद और स्थल व्यवस्थापक ललित नागदेव ने बताया कि अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खिलाड़ियों ने पूरे दिन अभ्यास किया। सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि 2.30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 15 अक्तूबर को कंपाउंड इवेंट के समापन अवसर और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भी कलराज मिश्र होंगे। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी आएंगे। 

प्रतियोगिता से बढ़ेगा आत्मविश्वास : सर्वेश पारिक
बैंकाक में एक से 8 नवंबर तक होने वाली एशियन चैंपियनशिप में चयनित राजस्थान के तीरंदाज सर्वेश पारिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पिछले माह कोलंबिया में 8 से 13 सितंबर तक हुए वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत टीम को कांस्य पदक दिलाने वाले सर्वेश बताते हैं कि लगातार प्रैक्टिस पर ध्यान दे रहा हूं। मैं बेहतर प्रदर्शन कर टीम और देश को मान बढ़ाना चाहता हूं।


 देश में तीरंदाजी का क्रेज बढ़ रहा है। अब खिलाड़ी आगे आकर इस खेल से जुड़ रहे हैं। देश के तीरंदाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर इसे लोकप्रिय बनाया है। सर्वेश ने 2014 में दिल्ली में हुई नेशनल सीनियर प्रतियोगिता में टीम को रजत पदक व केरल में 2015 में हुई नेशनल सीनियर प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। कोच जयंती लाल हर प्रतियोगिता में सर्वेश के साथ रहते हैं।

इन टीमों ने किया अभ्यास
स्टेडियम के मैदान पर मंगलवार को यूपी, राजस्थान, मणिपुर, पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, त्रिपुर, नागालैंड, सिक्किम आदि टीमें ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed