फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Archana Gautam of Meerut won the miss cosmo world 2018 in malaysia

मेरठ की अर्चना गौतम ने मलेशिया में अपने नाम किया 'मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018' का खिताब

Mon, 03 Dec 2018 10:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 03 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Archana Gautam of Meerut won the miss cosmo world 2018 in malaysia
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला

मलेशिया में आयोजित मिस कॉस्मो 2018 का खिताब मेरठ की अर्चना गौतम ने अपने नाम किया है। मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वालीं अर्चना गौतम इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन


दुनियाभर के 28 देशों से पहुंचीं मॉडल में अर्चना गौतम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में ग्रेंड फिनाले के लिए भारत की 30 मॉडल में से उनका चयन हुआ था। 
विज्ञापन


परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की तो वह मिस यूपी चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया। यहां पर उन्होंने अभिनय की शुरुआत 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हसीना पारकर' और 'बारात कंपनी' में काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी सीरियल कुबूल है, साथ निभाना साथिया, अकबर-बीरबल, बुद्धा और सीआईडी में भी वे काम कर चुकी हैं। अर्चना के 'फोर्थ जंक्शन वाराणसी' में किए गए आइटम सांग को काफी हिट मिल चुके हैं। 

हाल ही में मंगलौर में आयोजित 'मिस बिकनी इंडिया' का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था। वह टीवी सीरियल कुबूल है, साथ निभाना साथिया, अकबर-बीरबल, बुड्ढा और सीआईडी में वे काम कर चुकी हैं।

अर्चना अब दो दिसंबर को होने वाले मिस 'कॉसमो वर्ल्ड 2018' के ग्रेंड फिनाले की तैयारी में जुटी हैं। अर्चना ने बताया कि ग्रेंड फिनाले को लेकर खासी उत्साहित हैं। 

यहां दुनिया के 28 देशों से मॉडल पहुंची हुई हैं। इस प्रतियोगिता को कैरी ली करा रहे हैं। सीटी चिन अर्चना के ट्रेनिंग कोच एवं कोच पूजा बिमराह पीडी ट्रेनर हैं। 

पिछले दिनों फर्रुखाबाद में आयोजित दसवें युवा महोत्सव में मिस यूपी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 22 प्रतिभागियों में मेरठ की अर्चना गौतम ने मिस यूपी बनने का सौभाग्य पाया। वह मुंबई में फिल्म निर्माण, टीवी सीरियल व मॉडलिंग से जुड़ी हैं।

वह बताती हैं कि उनका सपना है कि यूपी के युवक युवतियों को फिल्मों और सीरियल में और मौके मिलें। वह कहती हैं कि अपनी मां व पिता के सपनों को पूरा करने के लिए मॉडलिंग के क्षेत्र में आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed