फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Archana Gautam expelled from Congress, party leaders complained to SSP, submitted evidence

बिग बॉस फेम: 'फर्जी मुकदमे की धौंस देकर रुपये वसूलती हैं अर्चना गौतम', लामबंद हुए कांग्रेसी, SSP को सौंपे सबूत

Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Oct 2023 12:44 AM IST
सार

Archana Gautam News : बिग बॉस फेम अर्चना गौतम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस नेता अभिनेत्री अर्चना गौतम के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी से शिकायत की है और अर्चना के खिलाफ सबूत भी सौंपे हैं।

विज्ञापन
Archana Gautam expelled from Congress, party leaders complained to SSP, submitted evidence
अर्चना गौतम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चार माह पहले कांग्रेस से निष्कासित अर्चना गौतम और उनके पिता पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी लामबंद हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने पार्टी कार्यालय पर मीडिया से वार्ता की और कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रही अर्चना गौतम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 31 मई 2023 को निष्कासित किया जा चुका है। अर्चना और उनके पिता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए एसएसपी को ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन

अश्वनीश काजला ने कहा कि अर्चना गौतम को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से चुनाव लड़ाया था, लेकिन वह चुनाव हार गईं। इसके बाद अर्चना ने मेरठ से दूरी बना ली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में कई किराए की गाड़ी भी दी गईं, जिनका पैसा भी अर्चना ने नहीं दिया। गाड़ियों का किराया मांगने पर अर्चना ने फर्जी मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी और कई महिलाओं के साथ अभद्रता की।

उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता के कारण अनुशासन समिति ने अर्चना को पार्टी से निकाल दिया था। समिति सदस्य एवं पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने अर्चना गौतम की कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने का पत्र भी जारी किया था। तभी से अर्चना और उनके पिता लगातार पार्टी को बदनाम कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। फिर से पार्टी के नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर धन वसूली की जा रही है, जिसके साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरिकिशन आंबेडकर, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, नसीम कुरैशी, पूर्व पार्षद रंजन शर्मा, डॉ. अशोक आर्य, संजय कटारिया, माया प्रकाश शर्मा, योगी जाटव, अनिल शर्मा, युगांश राणा, सुमित विकल, रविंदर सिंह,अनिल प्रेमी,अंसार,नईम राणा, यासिर सैफी, वसीम अंसारी आदि।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पीड़िता ने बयां किया दर्द, बोली- मुस्लिम धर्म छोड़ रचाई थी प्रेमी से शादी, अब दहेज के लिए घर से निकाला

अर्चना के पिता ने जताया जान को खतरा
अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध का कहना है कि अर्चना के निलंबन का कोई पत्र आजतक हमें नहीं दिया गया है। हम पर जो कांग्रेसी फर्जी मुकदमे कराने और अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस से उम्मीद है कि इन आरोपों की जांच करके सख्त कार्रवाई करेगी। कांग्रेस के बड़े नेता संदीप कुमार के इशारे पर सब चल रहा है। वह अपनी व परिवार की जान की रक्षा के लिए शीघ्र ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी: घर में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, महिलाओं-युवकों को इस हाल देख दंग रह गए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed