फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aradhya becomes Block Education Officer for a day in Saroorpur.

Meerut News: सरूरपुर में आराध्या बनीं एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

Tue, 13 Oct 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Aradhya becomes Block Education Officer for a day in Saroorpur.
सरूरपुर। एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते कर्मचारी। स्वयं
सरूरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा आराध्या एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं। पदभार संभालने के बाद आराध्या कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी ली। आराध्या ने अभिलेखों के रखरखाव तथा विभागीय मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने ममता, किरन, मोहम्मद असजद, पंकज कुमार, जीत कुमार, शाहबाज, अंजु और सोम सहित अन्य कर्मचारियों से संवाद किया। कर्मचारियों ने उन्हें कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। आराध्या ने कहा कि इस जिम्मेदारी से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ईमानदारी और समय से काम करने की अपील की। आराध्या ने पढ़-लिखकर आगे बढ़ने और समाज के लिए बेहतर काम करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed